ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
08-Jan-2025 08:54 AM
By First Bihar
Bihar Teacher News : बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई 3) में फर्जीवाड़ा करने वाले 68 अभ्यर्थियों को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आजीवन प्रतिबंधित कर दिया है। इनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। अब ये अभ्यर्थी बीपीएससी की किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। आयोग ने इन सभी के नाम, रोल नंबर, और अन्य विवरण सार्वजनिक किए हैं।
आयोग ने यह साफ़ कर दिया है कि यह अभ्यर्थी अब आयोग से जुड़ी किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। आयोग के अनुसार, इन उम्मीदवार पर आरोप है कि BPSC को गलत पहचान दिए थे। जिसके कारण आयोग ने यह निर्णय लिया है। कैंडिडेट्स अब किसी भी परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं, ना ही आयोग की कोई परीक्षा दे सकते हैं।
मालूम हो कि, टीआरई 3 परीक्षा 15 मार्च को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। बाद में परीक्षा 19-22 जुलाई के बीच दोबारा आयोजित की गई। परिणाम 16 दिसंबर को घोषित हुआ। आयोग ने खुलासा किया कि ये 68 अभ्यर्थी अपनी जगह अन्य व्यक्तियों से परीक्षा दिलवाने की कोशिश कर रहे थे।
वहीं 27 दिसंबर को बीपीएससी ने 11वीं और 12वीं कक्षा के अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया था। नए रोस्टर के अनुसार, शिक्षा विभाग में 19,415 नौवीं और दसवीं कक्षा के पदों पर वैकेंसी है। आयोग ने इस बार 65 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था को रद्द कर दिया और 50 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर परिणाम जारी किए हैं। बीपीएससी ने 19-22 जुलाई 2024 के बीच पुनः परीक्षा आयोजित की थी, जो पहले मार्च में होनी थी, लेकिन पेपर लीक की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था। आयोग ने यह परीक्षा शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न करवाई।