25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
01-Jan-2025 08:25 PM
By First Bihar
PATNA: नये साल के मौके पर एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आज नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। सभी नववर्ष पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे। कई विधायक, एमएलसी, मंत्री बुके लेकर सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे थे। एक-एक नेता से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिले और सभी को नये साल की बधाई दी। वही मिलने आए तमाम नेताओं ने भी मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। वही अधिकारियों ने भी नीतीश कुमार से मुलाकात की। गुलदस्ता भेंट कर उन्हें नये साल की बधाई दी।
वही बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मुख्यमंत्री मिलने पहुंचे थे। सीएम नीतीश से शिष्टाचार भेंट कर सभी ने उन्हें नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि आज 1 अणे मार्ग में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय @NitishKumar जी से शिष्टाचार भेंट कर नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस दौरान उनका स्नेह, सानिध्य एवं मूल्यवान मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
वही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी नीतीश कुमार से नये साल पर मुलाकात की। उन्होंने भी एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी से नववर्ष पर शिष्टाचार मुलाकात कर शुभकामनाएँ दीं।








