BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
04-Jan-2025 01:00 PM
By First Bihar
Effect Of Fog On Flight And Train: बिहार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड बीच कोहरे का खासा असर विमान और ट्रेनों के परिचालन पर देखने को मिल रहा है। घने कुहासे के कारण जहां ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हैं वहीं पटना एयरपोर्ट पर विमान का परिचालन भी पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।
विजिविलिटी कम रहने के कारण पटना एयरपोर्ट पर सुबह आने वाली विमान काफी विलंब से पटना पहुंच रही हैं। दिल्ली मुंबई हैदराबाद बेंगलुरु जैसे जगह से फ्लाइट एक से 2 घंटे की देरी से पटना पहुंचने की संभावना है। वहीं देर शाम में जो विमान आती हैं वह भी काफी देरी से पटना पहुंच रही हैं। दिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो के विमान को रद्द किया गया है।
पटना एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान निर्धारित समय से काफी विलंब से लैंड कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि दोपहर बाद ही पटना एयरपोर्ट से विमानों का सुचारू रूप से परिचालन शुरू हो सकेगा। विजिबिलिटी कम होने के कारण ही पटना एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले विमानों का परिचालन समय से नहीं हो पा रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, पटना आने वाले दर्जनों ट्रेनों के विलंब से पहुंचने की संभावना है। खराब मौसम के कारण पटना जंक्शन पर आने वाली कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। रेल प्रशासन द्वारा लगातार ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है ताकि यात्रियों को ट्रेनो की पल-पल की अपडेट मिल सके। बता दें कि मौसम विभाग की तरफ से राज्य के आधे से अधिक जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि अन्य जिलों में कोहरा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।