ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / Bihar Weather: इस दिन तक नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड और कनकनी से...

Bihar Weather: इस दिन तक नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड और कनकनी से राहत

Bihar Weather: मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पटना में अगले एक दो दिनों तक घना कोहरा भी छाये रहने की संभावना है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान 14 से 20 डिग्री के बीच रहेगा।

06-Jan-2025 07:06 AM

By First Bihar

Bihar Weather : पटना और आस पास के क्षेत्रों में अभी कड़ाके की ठंड कम नहीं होगी।पटना शहर के अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी। जबकि अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पूरे दिन कोहरा छाये रहने और आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण दिन में धूप नहीं निकली और लोगों को पूरे दिन ठंडक का एहसास होते रहा। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज भी कोहरा छाया रहेगा। आपदा प्रबंधन विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी किया है। 


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक दो दिनों तक घना कोहरा भी छाये रहने की संभावना है।  इसके साथ ही अधिकतम तापमान 14 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा।जिससे लोगोें को दिन में भी ठंड लगेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी अफगानिस्तान में एक पश्चिमी विछोभ काम कर रहा है। इसके अलावा 10 जनवरी से एक नया विछोभ विकसित होने की उम्मीद है। इससे मौसम में आंशिक परिवर्तन आयेगा। 


उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है। दस जनवरी से इसके प्रभावी होने के कारण सर्दी का एक नया दौर शुरू हो सकता है।ऐसे में शीत दिवस के साथ शीत लहर की भी आशंका है। हालांकि कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, कड़ाके की ठंड वाली यह मौसमी दशा फसलों के लिए लाभदायक है. विशेषकर गेहूं की खेती को इससे फायदा होगा। इधर, पूर्णिया जिला में ठंड से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है। पूर्णिया जिले के केनगर प्रखंड के परोरा पंचायत के वार्ड नंबर 11 में एक महिला ने ठंड से दम तोड़ दिया है।  वहीं बीते दो जनवरी को बीकोठी के वासुदेवपुर में एक महिला की मौत हुई थी।