ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / Bihar Politics: एक राष्ट्र..तीन PM..? भारत के तीसरे प्रधानमंत्री हैं 'नित्यानंद राय'...BJP विधायक...

Bihar Politics: एक राष्ट्र..तीन PM..? भारत के तीसरे प्रधानमंत्री हैं 'नित्यानंद राय'...BJP विधायक ने खुले मंच से किया ऐलान, दल के अंदर भी शुरू हुई राजनैतिक चर्चा

Bihar Politics: बिहार भाजपा के एक विधायक ने नित्यानंद राय को देश का तीसरा प्रधानमंत्री बताया है. वीडियो सामने आने के बाद राजनैतिक चर्चा शुरू हो गई है.

09-Jan-2025 01:12 PM

By Viveka Nand

Bihar Politics:  भारत वैसे तो एक देश है, लेकिन यहां एक प्रधानमंत्री नहीं...दो नहीं, बल्कि तीन-तीन प्रधानमंत्री हैं. किसी देश में तीन प्रधानमंत्री हो ऐसा संभव नहीं. लेकिन भारत में ऐसा है. ये बाते विपक्षी पार्टी के नेता नहीं- मीडिया नहीं, बल्कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक ने सार्वजनिक मंच से कहा है. भारतीय जनता पार्टी के विधायक कह रहे हैं कि हमारे नेता देश के तीसरे प्रधानमंत्री हैं. बीजेपी विधायक का यह वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पार्टी के अंदर भी राजनैतिक चर्चा शुरू हो गई है. 

देश के तीसरे पीएम हैं नित्यानंद राय

बिहार भाजपा के एक विधायक हैं अवधेश सिंह. इनका एक बयान वायरल हो रहा है. उस वीडियो में भाजपा के हाजीपुर से विधायक अवधेश सिंह कह रहे हैं कि हमारे नेता नित्यानंद राय देश के तीसरे प्रधानमंत्री हैं. इनके हिसाब से देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं.दूसरे प्रधानमंत्री हैं...गृह मंत्री अमित शाह और तीसरे प्रधानमंत्री ...गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय हैं. भाजपा विधायक अवधेश सिंह ने यह भाषण गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिया है. 

जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने किया ऐलान

बताया जाता है कि भाजपा विधायक अवधेश सिंह का यह वीडियो 1 जनवरी 2025 की है. इसी दिन नित्यानंद राय का जन्मदिन है. हाजीपुर में गृह राज्यमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा विधायक अवधेश सिंह ने अपने नेता नित्यानंद राय को देश का तीसरा प्रधानमंत्री घोषित कर दिया. बताया जाता है कि अवधेश सिंह नित्यानंद राय के करीबी रिश्तेदार हैं. नित्यानंद राय ने जब उजियारपुर लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव जीते, इसके बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे से खाली हुई सीट से अवधेश सिंह को उम्मीदवार बनवा दिया. तब से अवधेश सिंह हाजीपुर सीट से चुनाव जीत रहे हैं.