ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / Bihar Politics: चिराग पासवान पूछने लगे- पांडेय जी वाली कौन सी सीट है..?...

Bihar Politics: चिराग पासवान पूछने लगे- पांडेय जी वाली कौन सी सीट है..? फिर कहा- विधानसभा चुनाव में NDA की 225 से अधिक सीटों पर होगी जीत

Bihar Politics: चिराग पासवान ने दावा किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए एकजुट है. हमारा गठबंधन 225 से अधिक सीटों पर जीतेगा.

10-Jan-2025 11:39 AM

By Viveka Nand

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में एनडीए ने 22 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. हालांकि चिराग पासवान का दावा है कि एनडीए 225 से अधिक सीटों पर चुनाव जीतेगी. राजभवन में बिहार के राज्यपाल से मुलाकात के बाद बाहर निकले चिराग पासवान ने यह दावा किया है. उन्होंने कहा कि हाल में हुए उप चुनाव में दिख गया कि किस तरह से राजद अपने गढ़ में भी हार गई. बेलागंज जिसे कहा जाता था कि वहां एनडीए नहीं जीतेगी, लेकिन हमलोग वहां भी जीत गए। हालांकि चिराग पासवान तरारी विधानसभा को भूल गए. तब उन्होंने पीछे मुड़कर पूछा कि पांडेय जी की कौन सी सीट है....?

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा के उपचुनाव में परिणाम दिख गए हैं. चार सीटों पर उ हुए उप चुनाव में एनडीए का 100 फीसदी स्ट्राइक रेट रहा. राजद के लोग जिसे अपना गढ़ मानते थे, जहां आधिपत्य मानते थे कि कुछ भी हो जाए बेलागंज जैसी सीट हमलोग कभी नहीं जीतेंगे. क्या हुआ. इसके बाद चिराग पासवान पीछे मुड़ते हुए पूछते हैं...पांडे जी की कौन सी सीट थी....जवाब मिला तरारी. ये सीटें महागठबंध के लोग पॉकेट की सीट समझते थे. क्या हुआ भाई, यह लोग चारों सीट हार गए। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीए की ताकत है. एनडीए के सभी पांचो दल साथ मिलकर काम कर रहे हैं. हमारे सभी घटक दल के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक हो रही है. 15 तारीख से यात्रा पर निकलने जा रहे हैं .यह गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं है, जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक एनडीए की सभी दलों के अध्यक्षों की बॉन्डिंग है.हमलोग बूथ स्तर तक लेकर जा रहे हैं. हम लोगों ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी कहा था कि बिहार में परिणाम अच्छे रहेंगे. ऐसे ही विधानसभा चुनाव में मानकर चलिए कि एनडीए 225 से अधिक सीटें जीत कर आएगी.