ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / Bihar Politics: सत्ता के लिए लार टपका रहा लालू परिवार...भाजपा ने तेजस्वी की...

Bihar Politics: सत्ता के लिए लार टपका रहा लालू परिवार...भाजपा ने तेजस्वी की यात्रा पर किया प्रहार,कहा- ये अपने विधानसभा क्षेत्र में भी नहीं दिखते

Bihar Politics: बिहार बीजेपी ने तेजस्वी यादव की यात्रा पर बड़ा हमला किया है. भाजपा ने कहा है कि लालू परिवार सत्ता के लिए लार टपका रहा है.

08-Jan-2025 06:15 PM

By First Bihar

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि बिहार में सत्ता के लिए लालू परिवार ऐसे लार टपका रहा है जैसे उनके सामने  कोई स्वादिष्ट व्यंजन हो। अभी लालू यादव के पूरे परिवार में एक मत नही है। लालू यादव सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रिझाने में लगे तो, उनकी बहन मीसा भारती लालू जी और नीतीश कुमार को दोस्ती की दुहाई दे रही है। तेजस्वी यादव  ऊपरी मन से विरोध जरूर कर रहे हैं, लेकिन, वो ऐन-केन-प्रकारेण सत्ता में आना चाह रहे है। 

पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास लालू परिवार एक दाल नही गली। उन्होंने दो टूक में जबाब दे दिया कि जो दो बार राजद के साथ गए थे वो जीवन की सबसे बड़ी भूल थी। अब ऐसा कभी नही होगा। मनोज शर्मा ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव जी, आपके बारे में एक कहावत है नाम बड़े और दर्शन छोटे।  आपकी दर्शन यात्रा भी छोटी दर्शन है। जिले में जाकर, चयनित लोगों से मिलकर, पिकनिक मनाकर निकल जा रहे है। वहां की जनता को  'मिस्टर इंडिया' की तरह 'गायब' दिखाई दे रहे है। उसी तरह से 'ये बोलता तो बहुत है दिखता नही है।' इसी तरह उनके विधानसभा क्षेत्र राघोपुर की जनता को भी ये मिस्टर इंडिया की तरह 'गायब' ही मिलते है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लालू यादव के परिवार में ज्ञानी और विद्वान लोगों की कद्र कभी नही रही है। जिन अधिकारियों का मजाक तेजस्वी यादव उड़ा रहे है वो देश की सबसे कठिन परीक्षा देकर वहां पहुंचे है। महज लालू यादव के पुत्र होने पर  उपमुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता बनने वाले तेजस्वी यादव बताएं कि उनकी अहर्ता क्या है। उन्होंने कौन सी परीक्षा पास की है? चार्टर्ड प्लेन में बर्थ डे मनाने वाले तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री की यात्रा पर सवाल उठा रहे है. वे बताएं कि  उनकी पंचवर्षीय आय 89 लाख 75 हजार थी तो, उन्होंने चार करोड़ दस लाख रु दूसरे लोगों को कर्ज कैसे दे दिया?