ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / बिहार सरकार के कर्मचारियों को नये साल में मिलेगी 56 छुट्टियां, स्कूल भी...

बिहार सरकार के कर्मचारियों को नये साल में मिलेगी 56 छुट्टियां, स्कूल भी 72 दिन रहेंगे बंद, जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी?

बिहार सरकार 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। नये साल में सरकारी कर्मचारियों को 56 छुट्टियां मिलेगी। स्कूलों में 72 दिन की छुट्टी दी गयी है। स्कूलों में गर्मी और ठंड की छुट्टी भी जाएगी। चांद दिखने के बाद ही ईद की छुट्टी निर्धारित की जाएगी।

01-Jan-2025 06:49 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार सरकार के कर्मियों को नये साल में 56 दिन छुट्टी मिलेगी।  बिहार सरकार ने 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। जिसमें NIA एक्ट 1881 के मुताबित 17 छुट्टियों भी शामिल है। सरकारी कार्यालय और सभी राजस्व दंडाधिकारी न्यायालयों में कार्यपालक के तहत 16 छुट्टियां मिलेगी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 14 और 15 मार्च होली, 22 मार्च बिहार दिवस, 31 मार्च ईद, 6 अप्रैल रामनवमी, 14 अप्रैल भीमराव अंबेडकर जयंती, 18 अप्रैल गुड फ्राइडे, 1 मई मजदूर दिवस, 7 जून बकरीद, 6 जुलाई मुहर्रम, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी, 30 सितंबर से 2 अक्टूबर दुर्गा पूजा, 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 22 अक्टूबर दीपावली, 27-28 अक्टूबर छठ पूजा और 25 दिसंबर क्रिसमस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।  


वही 6 जनवरी गुरुगोविंद सिंह की जयंती, 3 फरवरी को वसंत पंचमी, 12 फरवरी संत रविदास जयंती, 14 फरवरी शब-ए-बारात, 26 फरवरी महाशिवरात्री, 5 अप्रैल सम्राट अशोक अष्टमी, 10 अप्रैल महावीर जयंती, 23 अप्रैल वीर कुंवर सिंह जयंती, 6 मई जानकी नवमी, 12 मई बुद्ध पूर्णिमा, 11 जून कबीर जयंती, 15 अगस्त चेहल्लुम, 5 सितंबर हजरत मुहम्मद साहब की जयंती, 29 सितंबर दुर्गा पूजा सप्तमी, 23 अक्टूबर चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज, 27 दिसंबर गुरु गोविंद सिंह की जयंती की छुट्टी कार्यपालक आदेश के तहत घोषित की गयी है। 


जबकि 2025 में 72 दिन स्कूल भी बंद रहेंगे। बिहार सरकार ने 2025 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। जिसके अनुसार स्कूलों में महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी रहेगी। सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी के साथ-साथ ठंड की भी छुट्टी दी गयी है। 2 जून से लेकर 21 जून तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टी रहेगी जबकि 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ठंड की छुट्टी रहेगी। वही चांद दिखने के बाद ईद की छुट्टी निर्धारित की जाएगी। स्कूलों को रक्षाबंधन पर बंद रखा जाएगा। वही गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), गांधी जयंती (2 अक्टूबर), स्कूलों का वार्षिकोत्सव स्कूलों में मनायी जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन के बाद स्कूलों में छुट्टी कर दी जाएगी। दशहरा, दिवाली, गर्मी और ठंड की छुट्टी के दौरान बच्चों को अनिवार्य रुप से होमवर्क दिया जाएगा। छुट्टी खत्म होने के बाद बच्चों का होमवर्क चेक किया जाएगा।