ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / BIHAR CRIME : चचेरी भाभी की हैवानियत, ननद को बेरहमी से पीट-पीट कर...

BIHAR CRIME : चचेरी भाभी की हैवानियत, ननद को बेरहमी से पीट-पीट कर की अधमरा; इलाज के दौरान मौत

बिहार में अपराधियों के अंदर से खौफ खत्म सा हो गया है, ऐसे में बेगुसराय में चचेरी भाभी की हैवानियत देखने को मिली है . यहां ननद की बेरहमी से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई है

31-Dec-2024 09:49 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों और दबंग किस्म के लोगों का हौसला काफी बुलंद नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और मार-पीट की घटना को अंजाम नहीं दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है। जहां एक महिला की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार बेगूसराय में चचेरी भाभी ने बीच सड़क पर 22 दिसंबर की शाम सिर पटक पटक कर ननद को ज़ख्मी कर कर दी थीं। जिसकी स्थिती नाजुक बनी हुई थी। जहां 30 दिसंबर की रात मौत हो गई। यह घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के पन्नापुर मुसहरी गांव की है। जख्मी महिला की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के पन्नापुर मुसहरी के रहने वाले मीना सदा की करीब 30 वर्षीय पत्नी भुट्टी देवी मूर्ति देवी के रूप में हुई है। 


वहीं, मां को पीटते देख बचाने आए किशोर पुत्र करण कुमार को भी नहीं बख्शा और उसे भी पीटाई कर जख्मी कर दिया था। महिला की हालत देखते हुए  स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलीस को दी। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लहुलुहान हालत में उठाकर उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए पीएचसी के डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां आईसीयू में इलाजरत  महिला भुट्टी देवी की आठवें दिन इलाज के दौरान मौत हो गई।


इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि चचेरी भाभी ने ननंद को पिटाई करने के बाद रातों रात पंजाब फरार हो गई है। वहीं घायल महिला के पुत्र करण ने बताया कि मामी ने सिर का बाल पकड़ कर सड़क पर पटक पटक कर मारा है। मामी ने बच्चे को सीखा कर गई की अगर पुलीस या कोई पूछेगा तो बता देना की छत से नीचे गिर गई थीं। वहीं पिटाई से घायल महिला का सदर अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों का रो रो का बुरा हाल है। अब पुलिस अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर पूरा मामला क्या है? हालांकि, वीरपुर थाने की पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुट गई है।वहीं सदर अस्पताल में महिला की मौत के बाद वीरपुर थाने पुलिस की सूचना दी गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है