25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
01-Jan-2025 07:24 AM
By First Bihar
BPSC Teacher: बिहार में तीसरे चरण में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा चयनित 67,110 शिक्षकों को जल्द ही जिला आवंटित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में बीपीएससी से संपर्क किया है और 9 से 16 जनवरी के बीच काउंसिलिंग कराने का निर्णय लिया है।
शिक्षकों का जिला आवंटन बीपीएससी द्वारा ही किया जाएगा। सभी जिलों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और उन्हें बीपीएससी द्वारा आवंटित जिले में ही शिक्षकों की काउंसिलिंग करानी होगी। पहले और दूसरे चरण के विपरीत, तीसरे चरण में चयनित शिक्षकों को रिजल्ट घोषित होने के समय जिला आवंटित नहीं किया गया था। वहीं पुस्तकालयाध्यक्षों को सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विशिष्ट शिक्षकों की तरह, सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पुस्तकालयाध्यक्षों को भी औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिलों को एक लिंक उपलब्ध कराया है, जिसके माध्यम से जिला प्रशासन औपबंधिक नियुक्ति पत्र डाउनलोड कर पुस्तकालयाध्यक्षों को उपलब्ध कराएगा। पुस्तकालयाध्यक्षों को 1 से 7 जनवरी के बीच अपने आवंटित स्कूल में योगदान करना होगा।