25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
04-Jan-2025 10:41 PM
By First Bihar
PATNA: बेऊर जेल के अधीक्षक बिधु कुमार के खिलाफ 8 ठिकानों पर छापेमारी की गई। EOU की विशेष टीम ने शनिवार को पटना में 6 और मोतिहारी में 2 ठिकानों पर एक साथ की छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति DA मामले में यह कार्रवाई की गयी है।
बता दें कि जेल अधीक्षक बिधु कुमार के बेऊर जेल स्थित कार्यालय और आवास के अलावे गोला रोड के पास मौजूद निजी आवास, बिहटा के पास विशनपुरा स्थित पैतृक घर के अलावे मोतिहारी और रक्सौल में एक-एक ठिकानों पर छापेमारी की गयी। इस दौरान उनके ठिकानों से बड़ी संख्या में जमीन जायदाद के निवेश से लेकर अन्य कई तरह के कागजात बरामद हुआ है। जब्त किये गये कागजातों की जांच की जा रही है। जांच के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस-किस मद में कितनी अवैध राशि का निवेश किया गया है।
विधु कुमार बेऊर जेल से पहले कटिहार,पूर्णिया,मधुबनी जेलों के भी अधीक्षक रह चुके हैं। बिधु कुमार पर पद का दुरुपयोग कर अवैध कमाई करने के साक्ष्य मिले हैं। अब तक की जांच में यह बात भी बात सामने आई है कि मोतिहारी के एक बिल्डर नीरज कुमार सिंह की कंपनी श्रीकलश आवास डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मंडल में विधु कुमार की दूसरी पत्नी निदेशक हैं। वह सितंबर 2023 में कंपनी की निदेशक बनी थी इनके माध्यम से काराधीक्षक की काली कमाई के बड़े हिस्से का निवेश किया गया है।
इसकी बदौलत ही नीरज और उसकी कंपनी का लेनदेन कुछ ही वर्षों में करोड़ों रुपये का हो गया है। EOU की टीम जब मोतिहारी स्थित नीरज के ठिकाने पर छापेमारी करने पहुंची, तो वह पहले ही फरार हो चुका था उसकी तलाश शुरू कर दी गई है ताकि उससे अवैध कमाई से जुड़े पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा सके। इसके अलावे रक्सौल में विधु कुमार के सीए कमल मसकरा के ठिकाने पर भी की गई छापेमारी छापेमारी के दौरान CA की भी एक कंपनी का पता चला है जिसमें उसके निवेश की जानकारी मिली है।