ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / 70वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा का Answer Key जारी, सवालों को लेकर 16...

70वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा का Answer Key जारी, सवालों को लेकर 16 जनवरी तक आयोग ने मांगी अभ्यर्थियों से आपत्ति

08-Jan-2025 06:51 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं PT परीक्षा का आंसर-की जारी कर दिया है। 13 दिसंबर और 4 जनवरी को ली गई प्रारंभिक परीक्षा का आंसर जारी करते हुए आयोग ने अभ्यर्थियों से सवालों को लेकर आपत्ति की मांग की है। 16 जनवरी तक अभ्यर्थी प्रश्नपत्रों को लेकर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।


जिन सवालों पर आपत्ति दर्ज की जाएगी उसके निष्पादन के बाद ही प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकेगा। बता दें कि बीपीएससी परीक्षा पूरे बिहार में एक दिन ली गई थी। 13 दिसंबर 2024 को प्रारंभिक परीक्षा बिहार के 912 सेंटरों पर ली गयी थी। 13 दिसंबर को पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर जो परीक्षा ली थी उसे रद्द कर दिया गया था। 


परीक्षा केंद्र पर छात्रों के हंगामे के बाद आयोग ने यह फैसला लिया जिसके बाद 4 जनवरी को इस सेंटर का री एग्जाम लिया गया था। पटना के 22 सेंटरों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई थी। आज आयोग ने दोनों प्रश्न पत्रों की अंतरिम एंसर की जारी किया है। अभ्यर्थियों से 16 जनवरी तक आपत्ति मांगी गयी है। विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा अभ्यर्थियों की आपत्ति का निष्पादन किया जाएगा और निर्धारित प्रक्रिया के बाद अंतिम रूप से इसे जारी किया जाएगा।