ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / सिपाही बनने के लिए फिजिकल टेस्ट देने आए 5 फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार,...

सिपाही बनने के लिए फिजिकल टेस्ट देने आए 5 फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, फिंगर प्रिंट नहीं हुआ मैच

पटना के गर्दनीबाग में सिपाही भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा है। इस दौरान 5 फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। इनके बदले किसी और ने लिखित परीक्षा दी थी। यह बात खुद पांचों ने स्वीकार भी किया है।

01-Jan-2025 05:16 PM

By First Bihar

SIPAHI BHARTI: पटना पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली करते 5 और फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। इनके बदले किसी और (स्कॉलर) ने लिखित परीक्षा दी थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब गर्दनीबाग स्थित सेंटर पर ये पांचों अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट देने पहुंचे थे तभी बायोमेट्रिक अटेंडेंस में उनके फिंगर प्रिंट मैच नहीं हुए। जब पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो पांचों ने अपना जुर्म कबूला। 


बताया कि उनके बदले स्कॉलर ने लिखित परीक्षा दी थी। इसके साथ ही अब तक इस मामले में कुल 26 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार फर्जी अभ्यर्थियों की पहचान गया के उपेंद्र कुमार, रोहतास के प्रीतम कुमार, जहानाबाद के आलोक कुमार, सारण के सोनू कुमार और नालंदा के राजीव कुमार के रूप में हुई है। 


बता दें कि केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के 21,391 रिक्त पदों को भरने के लिए बीते दिनों लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा के लिए लगभग 17 लाख 87 हजार 720 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिनमें से लगभग 12 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त, 2024 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें 1 लाख 7 हजार 79 अभ्यर्थी परीक्षा पास किये। 14 नवंबर को लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया था। 


जिसके बाद 9 दिसंबर 2024 से 10 मार्च 2025 तक फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेट की जांच गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय में चल रही है। इसी दौरान लिखित परीक्षा पास किये 5 अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस कराया गया तब उनका फिंगर मैच नहीं हुआ। जिसके बाद पांचों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में पांचों ने बताया कि लिखित परीक्षा में वो शामिल नहीं हुए और पास हो गये। उनकी जगह स्कॉलर को बिठाया गया था। 


सिपाही भर्ती परीक्षा में लगातार धांधली की बात सामने आ रही है। जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। बता दें कि सिपाही भर्ती की परीक्षा पहले 1 अक्टूबर 2023 को हुई थी लेकिन परीक्षा के 4 दिन पहले ही पेपर लीक हो गयी जिसके चलते इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया। जब आर्थिक अपराध इकाई ने मामले की जांच की तब इस बात का खुलासा हुआ कि सिपाही भर्ती पेपर लीक का सरगना नालंदा के नगरनौसा का रहने वाला संजीव मुखिया उर्फ लूटन है।


 जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी में पुलिस लग गयी। वही ईओयू की इस खुलासे के बाद सिपाही भर्ती परीक्षा को दोबारा आयोजित किया गया। अब इसमें में धांधली की बात सामने आ रही है। पटना पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली करते 5 और फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। इनके बदले किसी और (स्कॉलर) ने लिखित परीक्षा दी थी।