कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
11-May-2020 09:09 AM
PATNA : पटना यूनिवर्सिटी के एकेडमिक कैंलेंडर पर कोरोना संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पटना विश्वविद्यालय के एकेडमिक कैलैंडर में बदलाव संभव है। जुलाई में एंट्रेस टेस्ट होना है। वहीं यूजीसी के मुताबिक सिंतबर में सत्र शुरू करने की बात है।फिलहाल राजभवन की गाइड लाइन का इंतजार किया जा रहा है।
पटना के एकेडमिक कैलेंडर को फिर से रिव्यू किया जा सकता है। यूनिवर्सिटी कैलेंडर के मुताबिक जुलाई में एंट्रेस टेस्ट होने हैं। जबकि यूजीसी के अनुसार अगस्त में एडमिशन और सितंबर में पढ़ाई शुरू करने की बात कही गयी है। चूकि पीयू का एकेडमिक कैलेंडर यूजीसी के गाइडलाइन के पहले का है ।
राजभवन का गाइडलाइन आना बाकी है। पटना यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कर्नल मनोज मिश्र ने कहा कि अगर राजभवन से इस संबंध में कोई दिशा निर्देश आता है तो एकेडमिक कैलेंडर में बदलाव संभव है।
रजिस्ट्रार ने कहा कि फिलहाल यूनिवर्सिटी ऑनलाइन आवेदन ले रहा है। 20 जून तक इसी तरह आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद अगर स्थिति नहीं सुधरती है तो वर्तमान कैलेंडर में संशोधन करना होगा। उन्होनें कहा कि दूसरा कोई उपाय नहीं है। उन्होनें कहा कि इसके बाद अगर जरूरत पड़ी तो एंट्रेस टेस्ट की नयी डेट जारी की जाएगी। सत्र भी देरी हो सकती है।
उन्होनें कहा कि जिस तरह कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं वैसे में एकेडमिक कैलेंडर में बदलाव के ज्यादा आसार हैं। लेकिन टेस्ट नहीं होना और बिना टेस्ट के एडमिशन नहीं लेने का मामले में यूनिवर्सिटी खुद निर्णय नहीं ले सकता इस पर राजभवन की मंजूरी जरूरी होगी।