अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
06-Jul-2022 07:26 AM
PATNA : राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में जिला प्रशासन ने 95 अवैध निर्माण को तोड़ दिया. आज यानि बुधवार को इस मामले में पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. दरअसल, रविवार की सुबह जिला प्रशासन ने नेपाली नगर में 16 बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू किया था. सोमवार को कोर्ट ने अगले आदेश तक किसी तरह की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी.
बता दें कि नेपाली नगर में अवैध निर्माण को तोड़े जाने को लेकर सोमवार को सत्येंद्र राय, सविता देवी व गजेंद्र कुमार सिंह की याचिका पर न्यायाधीश संदीप कुमार की एकल पीठ ने सुनवाई करते हुए कार्रवाई पर रोक लगा दी थी. पटना के जिलाधिकारी एवं बिहार राज्य हाउसिंग बोर्ड प्रबंधन को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई पर हलफनामा दायर करने का आदेश दिया था।
वहीं, मंगलवार को हाईकोर्ट में अपना-अपना पक्ष रखने के लिए जिला प्रशासन, हाउसिंग बोर्ड कार्यालय तथा नेपाली नगर में गहमागहमी थी. आज आवास बोर्ड द्वारा जमीन पर कब्जा करने और एक भी किसान का मुआवजा न देने के मामले को सारे तथ्यों के साथ दीघा- आवास बचाओ संघर्ष समिति के वकील पटना हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे. इसके लिए वकीलों की टीम ने तैयारी शुरू कर दी है.