ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / bihar / उपेन्द्र कुशवाहा का जन्मदिन आज, पटना में RLSP ने नेताओं ने धूमधाम...

उपेन्द्र कुशवाहा का जन्मदिन आज, पटना में RLSP ने नेताओं ने धूमधाम से काटा केट

06-Feb-2021 02:49 PM

PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी  के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का आज 61 वां जन्मदिन है. पटना आरएलएसपी के प्रदेश कार्यालय में आज उपेंद्र कुशवाहा का जन्मदिन युवा इकाई द्वारा धूमधाम से मनाया गया.

बता दें कि अभी उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली में हैं. लेकिन उनके कार्यकर्ता और नेता पटना में उनका जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं.  युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ सागर, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मनोज कांत, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव डॉ वीरेंद्र कुमार दांगी, प्रदेश महासचिव जितेंद्र साहू, प्रदेश महासचिव रवि गुप्ता, प्रदेश महासचिव, भुनेश्वर कुशवाहा युवा महानगर अध्यक्ष रूपेश कुमार सहित कई नेताओं ने केक काटकर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की. 

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा का जन्म 2 फरवरी 1960 को बिहार के वैशाली में एक मध्यम वर्गीय हिंदू क्षत्रीय परिवार में हुआ. उन्होंने पटना के साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और फिर मुजफ्फरपुर के बीआर अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में एम.ए किया. कुशवाहा ने समता कॉलेज के राजनीति विभाग में लेक्चरर के तौर पर भी काम किया. 

उपेंद्र कुशवाहा ने 1985 में राजनीति की दुनिया में कदम रखा. 1985 से 1988 तक वे युवा लोकदल के राज्य महासचिव रहें और 1988 से 1993 तक राष्ट्रीय महासचिव बने रहें. 1994 में समता पार्टी का महासचिव बनने के साथ ही उन्हें राज्य की राजनीति में महत्व मिलने लगा. इस पद पर वे 2002 तक रहें.   2000 से 2005 तक कुशवाहा बिहार विधान सभा के सदस्य रहें और विधान सभा के उप नेता नियुक्त किए गए.