अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Apr-2021 09:30 AM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां NMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गयी है। अस्पताल के अधीक्षक ने हर शिफ्ट में 20 पुलिसकर्मियों की मांग की। जिस पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने दोपहर तक पुलिस बल मिलने का आश्वासन दिया। सरकार की तरफ से मिले आश्वासन के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया।
राजधानी पटना के एकमात्र कोविड हॉस्पिटल एनएमसीएच में स्वास्थ्य सेवाएं कल देर शाम से बाधित थी। मरीजों के परिजनों के गुस्से का शिकार होने के बाद जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गये थे। गौरतलब है कि जूनियर डॉक्टर लगातार सरकार से सुरक्षा की मांग कर रहे थे। एनएमसीएच में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया था।
जूनियर डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बीती रात ही पहल की थी और एसएसपी को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने के लिए निर्देश दिया था। जब तक एनएमसीएच में पुलिस बल की तैनाती नहीं हो जाती जूनियर डॉक्टर तब तक काम पर वापस नहीं लौटना चाह रहे थे। अस्पताल के अधीक्षक ने भी हर शिफ्ट में 20 पुलिसकर्मियों की मांग सरकार से की थी। डॉक्टरों की इस मांग को सरकार ने संज्ञान में लिया और पुलिस बल मिलने का आश्वासन दिया तब जाकर जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया।