HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली
01-May-2025 11:43 AM
By First Bihar
Funny Wedding Card Bihar Police : शादी का कार्ड जितना रिश्तेदारों और मेहमानों के लिए खास होता है, उतना ही यह सोशल मीडिया के दौर में क्रिएटिविटी और यूनिकनेस दिखाने का जरिया भी बनता जा रहा है। ऐसा ही एक अनोखा शादी का कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया हैं |
दरअसल, बिहार के एक युवक ने अपनी शादी के कार्ड पर नाम के साथ "बिहार पुलिस फिजिकल क्वालिफाइड" लिखवा दिया। दूल्हे का नाम महावीर प्रसाद बताया गया है, और कार्ड पर उनके नाम के नीचे अंग्रेजी में ‘Physical Qualified’ शब्द बड़े गर्व के साथ छापे गए हैं। यह कार्ड इंस्टाग्राम समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कार्ड की खास बात यही है कि जहां सामान्य तौर पर दूल्हा-दुल्हन का नाम और शादी की तारीख व स्थान होता है, वहीं इस कार्ड में दूल्हे की योग्यता को प्रमुखता से दिखाया गया है। दुल्हन के नाम के साथ कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई, जिससे यूजर्स ने और भी चुटकी लेना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर मीम्स और मजाक की बाढ़
जैसे ही यह कार्ड वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। एक यूजर ने लिखा कि मैंने भी JEE मेन्स क्वालिफाई किया है, अब एडवांस की तैयारी कर रहा हूं। अगली शादी में यही छपवाऊंगा। एक अन्य यूजर ने चुटकी ली, “हम भी शादी के कार्ड पर लिखवाएंगे ,बिहार पुलिस डिस्क्वालिफाइड। वहीं किसी ने कहा, 2 बार फाइनल मेरिट लिस्ट आउट, 1 बार फिजिकल क्वालिफाई, और 2 बार लिखित परीक्षा पास ,यही लिखवाएंगे। वहीँ एक और व्यक्ति ने मजाक में लिखा, “मैंने UPSC का फॉर्म भरा है, तो क्या मैं लिखवा सकता हूं UPSC डिस्क्वालिफाइड?”
पहले भी वायरल हो चुके हैं ऐसे शादी कार्ड
यह पहली बार नहीं है जब कोई शादी का कार्ड अपनी अनूठी शैली या जानकारी के चलते वायरल हुआ हो। इससे पहले भी कई शादी कार्ड अपनी डिजाइन, भाषा या हास्यास्पद सूचनाओं के लिए चर्चा में रह चुके हैं।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कार्ड से यह साबित होता है कि अब शादी सिर्फ एक सामाजिक रस्म नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया इवेंट भी बनती जा रही है | जहां कार्ड से लेकर कपड़े और कैप्शन तक सबकुछ वायरल करने लायक होना चाहिए। क्या आप भी अपनी शादी में कुछ अनोखा करने की सोच रहे हैं? शायद अब कार्ड पर योग्यता लिखवाना नया ट्रेंड बन जाए!