Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
12-Jul-2025 11:47 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अपराध को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि आज जो हत्याएं और अपराध हो रहे हैं, खासकर बालू माफिया और शराब माफिया की वजह से, वह पुलिस की कमजोर कड़ी का नतीजा हैं। यह स्वीकार करना कि पुलिस व्यवस्था में कमजोरी है।
उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़ती अपराधी घटनाओं के पीछे बालू और शराब माफिया सक्रिय हैं, जो सीधे तौर पर राजनेताओं से जुड़े हैं। उन्होंने खासकर राजद पर आरोप लगाया कि यह पार्टी बिहार में अराजकता फैलाना चाहती है क्योंकि चुनाव नजदीक हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में अराजकता फैलाने में वे सफल नहीं होंगे क्योंकि राज्य की सरकार मजबूत है और उसका नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल को बिहार में बढ़ती अपराध की मुख्य जिम्मेदार पार्टी बताया। उनका कहना था कि राजद के लोग खुद अपराध में लिप्त हैं और उनकी वजह से राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ी है।
साथ ही, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला किया। विजय सिन्हा ने राहुल गांधी को "ब्रेनलेस" करार देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाना गलत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपनी भूमिका पर पुनर्विचार करना चाहिए, माफी मांगनी चाहिए और अगर जरूरत हो तो इस्तीफा भी देना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को समाज को भ्रमित करने वाला करार देते हुए कहा कि ये दोनों नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने साफ कर दिया कि बिहार सरकार अपराध के विरुद्ध सख्त कदम उठा रही है और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सरकार का सहयोग करें।
रिपोर्ट- प्रेम राज