ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

Bihar News: बाबर का कोई भी 'औलाद' बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता...बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा का खुला ऐलान...

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि भारत की धरती पर अब दोबारा बाबरी मस्जिद नहीं बन सकती। बंगाल में 6 दिसंबर को रखी जा रही नींव पर बड़ा बयान दिया।

26-Nov-2025 12:42 PM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने खुला ऐलान किया है कि भारत की धऱती पर अब दुबारा बाबरी मस्जिद नहीं बन सकता. हिंदुस्तान की धरती पर बाबर का औलाद बाबरी मस्जिद बना ही नहीं सकता. मां भारती के संतान जाग चुके हैं.

अब दुबारा कोई बाबर पैदा नहीं होगा- सिन्हा 

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने ये बातें कही हैं. मीडिया ने उप मुख्यमंत्री से पूछा कि 6 दिसंबर को बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखी जा रही है. इस पर क्या कहना है? इस सवाल पर विजय सिन्हा ने कहा कि अब दुबारा कोई बाबर पैदा ही नहीं होगा, जो भारत की भूमि पर फिर से बाबरी मस्जिद बना ले. मां भारती की संतान जाग चुका है. अब बाबर का औलाद भारत में बाबरी मस्जिद नहीं बनाएगा. भारत में भगवान राम का मंदिर, मां जानकी का मंदिर बनेगा.

बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने का हुआ है ऐलान 

बता दें, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मंगलवार देर रात बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर्स पर लिखा है- छह दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास समारोह होगा. टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर को शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजनकर्ता बताया गया है. खुद कबीर ने मंगलवार को कहा कि छह दिसंबर को हम बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे. इसका निर्माण तीन साल में पूरा हो जाएगा. कई मुस्लिम नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे.