बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम
03-Jan-2026 11:24 AM
By FIRST BIHAR
Vijay kumar Sinha: बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा का अभियान लगातार जारी है। कई जिलों में लोगों की जमीन से जुड़ी समस्या सुनकर उसका ऑन द स्पॉट निपटारा करने के बाद अब वह भागलपुर में पांच जनवरी को भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम करने जा रहे हैं, जहां उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आमलोगों की जमीन से जुड़ी समस्या को सुनेंगे।
दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ीं महत्वपूर्ण सेवाएं आमलोगों को समय सीमा में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक पांच जनवरी 2026 को भागलपुर में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे।
इस दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल, सचिव गोपाल मीणा, विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह, अपर सचिव आजीव वत्सराज, उप निदेशक मोना झा, सहायक निदेशक सुधांशु शेखर, सुमित कुमार आनंद, विशेष कार्य पदाधिकारी अनुपम प्रकाश, सहायक निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी जूही कुमारी, आईटी मैनेजर आनंद शंकर समेत राजस्व मुख्यालय के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का आयोजन टाउन हॉल, भागलपुर में पहली पाली में होगा। प्रथम पाली में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आमजनों की समस्या सुनी जाएगी। इस दौरान विभाग से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं, समस्याओं और उनके समाधान पर आमलोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी। आमलोगों में से कुछ आवेदनों का अंचल वार चयन कर मौके पर अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को आवेदनकर्ता के सामने बैठाकर समस्या पर चर्चा होगी।
इस सत्र में राजस्व विभाग से संबंधित सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं संबंधित राजस्व कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। दिनांक 05 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले माननीय मंत्री की समीक्षा बैठक के दौरान सभी अंचल अधिकारी, सभी अमीन ,सभी राजस्व कर्मचारी की उपस्थिति अनिवार्य है।इसके लिये केवल चिकित्सा अवकाश एवं उपार्जित अवकाश को छोड़कर पूर्व में स्वीकृत सभी अवकाश निरस्त माने जाएंगे।
आवेदनकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन सुबह 09 बजे से 10.30 बजे तक टाउन हॉल में अंचलवार लगाए गए काउंटर पर किया जाएगा। आवेदन के साथ अंचल का नाम, अपना नाम, स्पष्ट पता और मोबाइल नंबर जरूर डालने की अपील की गई है। इससे आमलोगों को उनके आवेदन पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी मैसेज से मिलती रहेगी। आवेदकों से अनुरोध है कि जिस समस्या हेतु वो जनकल्याण संवाद में आ रहे हैं, पूर्व में अगर उसके लिये अधिकारियों के समक्ष कोई आवेदन दिया है तो उसे भी अवश्य संलग्न करें। महत्वपूर्ण यह है कि यहां मिले सभी आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड कर सभी पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी पाली में अपराह्न 3:30 बजे से 5:00 बजे तक राजस्व विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं राजस्वकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक भी टाउन हॉल, भागलपुर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त, जिले के समाहर्ता, अपर समाहर्ता, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बन्दोबस्त पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में दाखिल–खारिज, परिमार्जन प्लस, ई मापी समेत सभी ऑनलाइन सेवाओं की स्थिति की आंकड़े के साथ समीक्षा की जाएगी। इस दौरान अभियान बसेरा 2 की स्थिति की भी विशेष रूप से समीक्षा होगी।
भूमि सुधार जन कल्याण संवाद के माध्यम से माननीय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की मंशा है कि दाखिल–खारिज, परिमार्जन प्लस और ई मापी समेत सभी ऑनलाइन सेवाएं आमलोगों को समय सीमा में उपलब्ध कराने से भूमि अभिलेख अपडेट होंगे। इसका लाभ राज्य में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के कार्य में भी मिलेगा। इससे राज्य में भूमि विवाद में भी भारी कमी आएगी। इससे प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सकेगा।
उपमुख्यमंत्री ने आमजनों को आश्वस्त किया है कि भविष्य में भूमि सुधार से संबंधित कार्यों के लिए किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सभी जिले में एक–एक राजस्व ग्राम वार सभी कार्यों की समीक्षा की जा रही है और संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समय सीमा में मामलों के निष्पादन के निर्देश दिए जा रहे हैं। अभी प्रमंडल मुख्यालय में समीक्षा का कार्य चल रहा है। इसके बाद जिलावार समीक्षा होगी। उन्होंने कहा है कि समीक्षा का ये कार्य राजस्व मुख्यालय के अधिकारी प्रधान सचिव सीके अनिल के नेतृत्व में लगातार जारी रखेंगे। सुधार के दृष्टिकोण से शुरू इस अभियान का उद्देश्य लोगों को समयबद्ध तरीके से उनका कार्य कराकर उन्हें परेशानी से बचाना है।