ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Home / bihar / patna-news / Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का...

Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का रिश्ता, बोले विजय सिन्हा ... CM के भाव को गलत बताना उचित नहीं

उपमुख्यमंत्री ने अपने बयान में यह भी उल्लेख किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के संबंधों और उनके भावों को गलत तरीके से प्रस्तुत करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और संबंधित व्यक्ति के बीच देवर-भोजाई का पारिवारिक रिश्ता है,

11-Feb-2026 10:53 AM

By First Bihar

Bihar news : बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच हुई नोंक-झोंक को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का बयान सामने आया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह ने हाल ही में दिए अपने बयान में कहा कि राजद के तरफ से सीएम नीतीश कुमार को लेकर जो बातें कहीं गई वह सही नहीं है। संवैधानिक पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति के बारे में मर्यादा से हटकर भाषा का प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 


उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं और जनप्रतिनिधियों को अपने शब्दों और व्यवहार का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि उनके वक्तव्य का समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन भाषा की मर्यादा और सामाजिक मूल्यों को बनाए रखना सभी के लिए आवश्यक है।


उपमुख्यमंत्री ने अपने बयान में यह भी उल्लेख किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के संबंधों और उनके भावों को गलत तरीके से प्रस्तुत करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और संबंधित व्यक्ति के बीच देवर-भोजाई का पारिवारिक रिश्ता है, जिसमें स्वाभाविक रूप से अपनत्व, स्नेह और पारिवारिक भावनाएं शामिल होती हैं। इस प्रकार के रिश्तों में प्रेम और सम्मान की भावना होती है, जिसे केवल राजनीतिक नजरिए से देखना सही नहीं है।