DESK : इस साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले आयकर विभाग की तरफ से छापेमारी का दौर लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश में एक और बड़े कारोबारी के 40 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। यह कारोबारी पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी बताए जा रहे हैं। आयकर विभाग की छापेमारी एनसीआर के बड़े बिल्डर अजय चौधरी के ठिकानों पर पड़ी है। 


अजय चौधरी एसीई ग्रुप के चेयरमैन हैं। अजय चौधरी को लोग संजू नागर के नाम से भी जानते हैं। उन्हें अखिलेश यादव का बेहद करीबी माना जाता है। संजू नागर अखिलेश यादव के साथ उसी तरह जुड़े हुए हैं जैसे लखनऊ के कारोबारी राहुल भसीन। पिछले दिनों राहुल भट्ट इनके ठिकानों पर भी आयकर विभाग में छापेमारी की थी।


आयकर विभाग से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दिल्ली से सटे एनसीआर और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी जारी है। नोएडा, दिल्ली, आगरा समेत कुल 40 ठिकानों पर आयकर विभाग ने एक साथ छापेमारी की है। इसके पहले आयकर विभाग में कन्नौज में अखिलेश यादव के करीबी और एमएलसी पुष्पराज जैन पंपी के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद अखिलेश यादव ने आयकर विभाग की कार्रवाई को चुनाव के पहले दबाव बनाने की कार्रवाई बताया था। यूपी में लगातार इस तरह की कार्रवाई देखने को मिल रही है। 


भारतीय जनता पार्टी के विरोधी लगातार का आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र सरकार एजेंसियों का इस्तेमाल विरोधियों को साधने के लिए कर रही है। यूपी चुनाव के पहले विपक्षी दलों पर दबाव बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है और विरोधी दल के नेताओं के साथ जुड़े कारोबारियों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा है कि जब जब चुनाव आता है तब तक छापे मारने वाले अधिकारी विपक्षी दलों के नेताओं और करीबियों को प्रताड़ित करने लगते हैं।