बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
13-Jun-2025 03:15 PM
By First Bihar
Vande Bharat Express: बिहार के मुजफ्फरपुर-चंपारण रूट से पटना तक के लिए 20 जून से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर से चलकर नरकटियागंज, बेतिया, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और पहलेजा धाम होते हुए पटना पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से उत्तर बिहार और राजधानी पटना के बीच आवागमन तेज और सुविधाजनक हो जाएगा।
इसके अलावा वैशाली-देवरिया के बीच 29 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन पर भी ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यह रेलमार्ग पारू और सरैया प्रखंडों को हाजीपुर और पटना से जोड़ेगा, जिससे स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी।
इसी दिन एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत मढ़ौरा (सारण) स्थित लोकोमोटिव फैक्ट्री से गिनी गणराज्य (पश्चिम अफ्रीका) को भारत का पहला भारी-भरकम रेल इंजन (लोकोमोटिव) निर्यात किया जाएगा। यह निर्यात मेक इन इंडिया पहल का अहम हिस्सा है और भारतीय रेलवे के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इन तीनों परियोजनाओं का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पटना में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे, जहाँ वे हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगे। ये तीनों योजनाएं लगभग 400-400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई हैं।