ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / patna-news / बिहार चुनाव 2025: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने सभी 6 सीटों पर उम्मीदवार...

बिहार चुनाव 2025: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने सभी 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, दो और प्रत्याशियों का हुआ ऐलान

बिहार चुनाव 2025 में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने दो और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। इसके साथ ही पार्टी ने सभी 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए हैं।

16-Oct-2025 04:02 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्य सभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने अपने दो उम्मीदवारों के नाम घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने कल ही 4 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। दो नामों की घोषणा का लोग इंतजार कर रहे थे। इस तरह उपेन्द्र कुशवाहा ने सभी 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव के मैदान में उतार दिये हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने किसे टिकट दिया जानिये..


इससे पहले राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLM) ने अपने 4 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। जिसमें एक प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के परिवार से ही है। आरएलएम ने उनकी पत्नी स्नेहलता को सासाराम से उम्मीदवार बनाया है. वहीं मधुबनी सीट से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद को टिकट मिला है। 


जबकि उजियारपुर सीट से प्रशांत कुमार पंकज और दिनारा सीट से आलोक कुमार सिंह को आरएलएम ने प्रत्याशी बनाया है। पहली लिस्ट में 4 उम्मीदवारों का नाम था बाकि बचे दो उम्मीदवारों का नाम आज घोषित किया गया। जिसमें सीतामढ़ी के बाजपट्टी से पूर्व विधान परिषद सदस्य रामेश्वर कुमार महतो को उम्मीदवार बनाया है। वही मुजफ्फरपुर के पारु विधानसभा सीट से मदन चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है।   


महागठबंधन में चल रही नाराजगी पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। आगे आगे देखते जाइए। ठीक है अभी जो स्थिति है वह दो दिन बाद न दिखे। भले ही यह स्थिति अभी न दिखे मगर कुछ दिनों बाद उनके यहां फिर यही स्थिति दिखने वाली है। क्योंकि जो लोग है वो स्वार्थ के आधार पर हैं, उन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं है। महागठबंधन के लोगों को यह मालूम है कि चाहे जितना ही उठा पटक कर ले सरकार तो एनडीए की ही बनेगी।


news imagenews imagenews image