ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / bihar / patna-news / Bihar politics news : राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, इनको...

Bihar politics news : राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, इनको सौंपी गई कमान; राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नाम का भी हुआ एलान

Bihar politics news : उपेंद्र कुशवाहा ने घोषणा की कि कई दौर के विचार-विमर्श के बाद विधायक अलोक कुमार सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

30-Jan-2026 02:08 PM

By First Bihar

Bihar politics news : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी संगठन से जुड़े अहम फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी संगठन को भंग कर दिया गया था, लेकिन अब व्यापक विमर्श के बाद पार्टी एवं संगठन का पुनर्गठन किया गया है। इस पुनर्गठन के तहत प्रदेश अध्यक्ष समेत कई अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, वे आगे पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से जल्द ही विशेष सदस्यता अभियान भी शुरू किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।


आलोक बने प्रदेश अध्यक्ष

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपेंद्र कुशवाहा ने घोषणा की कि कई दौर के विचार-विमर्श के बाद विधायक आलोक कुमार सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि आलोक कुमार सिंह एक अनुभवी और सक्रिय नेता हैं तथा संगठनात्मक कार्यों में उनकी मजबूत पकड़ रही है। उनके नेतृत्व में पार्टी बिहार में संगठन को और मजबूती देगी। 


वहीं 2 नेताओं को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपेंद्र कुशवाहा ने इसकी घोषणा की। इनके साथ ही हिमांशु पटेल को प्रदेश प्रधान महासचिव और मदन चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।


मदन चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संगठन) की जिम्मेदारी

पार्टी संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए मदन चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संगठन) बनाया गया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मदन चौधरी संगठन निर्माण में अनुभवी हैं और उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। इसके अलावा पार्टी ने संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए दो कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है।


जवाबदेही के साथ होगा संगठन विस्तार

उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि इस बार संगठन को जवाबदेही के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के विस्तार, सदस्यता बढ़ाने और जनसमस्याओं को उठाने का कार्य सौंपा गया है। संगठनात्मक निष्क्रियता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।


बजट को लेकर बिहार को बड़ी उम्मीद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपेंद्र कुशवाहा ने आगामी बजट को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को केंद्र सरकार का बजट पेश किया जाएगा, जबकि 3 फरवरी को बिहार का राज्य बजट आएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग केंद्र सरकार के बजट से काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में विकास की अपार संभावनाएं हैं और राज्य को हर क्षेत्र में सहयोग की जरूरत है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और औद्योगिक विकास जैसे क्षेत्रों में केंद्र सरकार से ठोस सहायता की अपेक्षा है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार बिहार की जरूरतों को समझते हुए राज्य को हरसंभव सहयोग देने की कोशिश करेगी।


संगठन और विकास पर फोकस

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है। आने वाले समय में पार्टी गांव-गांव तक पहुंचेगी और आम जनता की समस्याओं को राजनीतिक मंच पर प्रभावी ढंग से रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन के पुनर्गठन को एक नए अवसर के रूप में देखें और पूरी ऊर्जा के साथ पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं।