Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत
12-Mar-2025 07:10 AM
By First Bihar
TRAIN NEWS : होली के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन पटना से बुधवार को गोंदिया के लिए रवाना की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, पटना से 12 मार्च को 12.30 बजे पटना से रवाना होगी, जो अगले दिन 14.30 बजे गोंदिया पहुंचेगी। यह ट्रेन इसी समय पर 13 मार्च को भी पटना से गोंदिया के लिए रवाना की जाएगी।
इसके अलावा रेलवे की ओर से पटना से 13 मार्च को उदयपुर के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना की जाएगी। यह ट्रेन 20 एवं 27 मार्च को भी पटना से उदयपुर के लिए रवाना होगी।
पटना से उदयपुर के लिए स्पेशल ट्रेन 06.00 बजे खुलेगी एवं अगले दिन 12.20 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। पटना के अलावा दानापुर से भी 12 मार्च को पुणे के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना की जाएगी।
दानापुर से यह ट्रेन 06.45 बजे खुलेगी और तीसरे दिन 17.35 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 एवं 19 मार्च को भी दानापुर से पुणे के लिए रवाना की जाएगी। यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, मैहर, इटारसी एवं भुसावल के रास्ते चलाई जाएगी।
दानापुर से यह ट्रेन 06.45 बजे खुलेगी और तीसरे दिन 17.35 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 एवं 19 मार्च को भी दानापुर से पुणे के लिए रवाना की जाएगी। यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, मैहर, इटारसी एवं भुसावल के रास्ते चलाई जाएगी।
इधर, भारतीय रेलवे ने मालदा से पुणे के बीच चलाई जाने वाली स्पेशल गाड़ी को पटना के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन भागलपुर, किउल, मोकामा, पटना, डीडीयू, प्रयागराज, इटारसी एवं भुसावल के रास्ते चलाई जाएगी।