बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह
25-Mar-2025 06:49 PM
By First Bihar
Train News: यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु गोरखपुर-छपरा-बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन के रास्ते गाड़ी सं. 05030/05029 काठगोदाम-ठाकुरनगर-काठगोदाम स्पेशल का परिचालन काठगोदाम से 26 मार्च, 2025 बुधवार को तथा ठाकुरनगर से 29 मार्च, 2025 शनिवार को 01 फेरे के लिये निम्नानुसार किया जायेगा।
गाड़ी सं. 05030 काठगोदाम-ठाकुरनगर स्पेशल 26 मार्च, 2025 बुधवार को काठगोदाम से 10.00 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 10.19 बजे, लालकुआँ से 10.55 बजे, किच्छा से 11.18 बजे, बरेली सिटी से 12.30 बजे, बरेली से 13.20 बजे, लखनऊ से 18.10 बजे, गोरखपुर से 23.15 बजे, दूसरे दिन छपरा से 02.10 बजे, बरौनी से 05.20 बजे, कटिहार से 08.50 बजे, कुमेदपुर से 09.40 बजे, एकलाखी से 10.42 बजे, मालदा टाउन से 11.25 बजे, रामपुरहाट से 13.25 बजे, सांईथिया से 13.44 बजे, बोलपुर से 14.37 बजे, बर्द्धमान से 15.42 बजे, बैण्डेल से 17.20 बजे तथा नैहाटी से 17.50 बजे खुलकर ठाकुरनगर 20.40 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, गाड़ी सं. 05029 ठाकुरनगर-काठगोदाम स्पेशल 29 मार्च, 2025 शनिवार को ठाकुरनगर से 10.20 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 13.20 बजे, बैण्डेल से 13.44 बजे, बर्द्धमान से 14.36 बजे, बोलपुर से 15.17 बजे, सांईथिया से 15.50 बजे, रामपुरहाट से 16.22 बजे, मालदा टाउन से 19.00 बजे, एकलाखी से 19.25 बजे, कुमेदपुर से 20.35 बजे, कटिहार से 22.10 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 01.10 बजे, छपरा से 05.10 बजे, गोरखपुर से 09.25 बजे, लखनऊ से 15.00 बजे, बरेली से 19.55 बजे, बरेली सिटी से 20.07 बजे, किच्छा से 21.00 बजे, लालकुआँ से 21.40 बजे तथा हल्द्वानी से 22.22 बजे खुलकर काठगोदाम 23.15 बजे पहुँचेगी।
इस स्पेशल में एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 05 तथा शयनयान श्रेणी के 08 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे। स्पेशल ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।