ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / BIHAR NEWS : नदी में स्नान करने गए दो बच्चों की डूबने से...

BIHAR NEWS : नदी में स्नान करने गए दो बच्चों की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मातम का माहौल

BIHAR NEWS : नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है।

03-Sep-2025 01:41 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS : बिहार के नवादा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। जहां नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,घटना की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद जांच-पड़ताल का काम जारी है। 


जानकारी के मुताबिक, नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के रूपौ थाना क्षेत्र में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान नावाडीह गांव के रहने वाले रहमत अली (10) और कैयान अंसारी (11) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस बच्चों को लेकर कागजी कार्यवाई में जुटी हुई है। 

बताया जा रहा है कि, यह घटना नावाडीह पंचायत के नीमडीह आहर में हुई। जहां दोनों बच्चे स्कूल से लौटने के बाद तालाब में नहाने गए थे। तभी गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। ग्रामीणों ने काफी मेहनत के बाद दोनों के शव को तालाब से निकाला। रहमत अली आफताब अंसारी का बेटा था। वहीं कैयान अंसारी हबीब खान का पुत्र था। दोनों बच्चों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


इधर, सूचना मिलने पर कौआकोल के सीओ मनीष कुमार के निर्देश पर रूपौ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।