25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
26-Jan-2025 07:33 AM
By First Bihar
Republic Day 2025: देश भर में गणतंत्र दिवस को लेकर धूम है। बिहार की राजधानी पटना में गणतंत्र दिवस के दौरान होने वाले कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की गई है। पटना के कई चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। गणतंत्र दिवस पर पटना में यातायात व्यवस्था को लेकर कई बदलाव किए गए हैं।
इसके तहत सुबह सात बजे से डाक बंगला रोड चौराहे से गांधी मैदान जाने के लिए चिल्ड्रेन पार्क तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इसके अलावा कोतवाली थाने से पुलिस लाइन बुद्द मार्ग जाने सभी रास्ते आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए वाहनों के लिए कुछ प्रतिबंध हैं।गांधी मैदान के चारों तरफ ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
गांधी मैदान में समारोह खत्म होने तक फ्रेजर रोड, डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान की ओर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। न्यू डाकबंगला रोड से लेकर एसपी वर्मा रोड तक वाहनों की एंट्री नहीं होगी। जिन लोगों के पास पास होगा सिर्फ उन्हें जेपी गंगा पथ से एएन सिन्हा इंस्टीच्यूट से गाँधी मैदान की ओर आने की अनुमति होगी। इसके अलावा निजी वाहन भट्टाचार्या चौक-पीरमुहानी होते हुए नाला रोड की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा एक्जीविशन रोड की तरफ आने वाले वाहनों को बिग बाजार के सामने से डायवर्ट किया गया है।