ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द

Traffic Police Complaint : बेवजह चालान काट रहा है पुलिसकर्मी तो ऐसे करें शिकायत, तुरंत होगा एक्शन

Traffic Police Complaint: अगर ट्रैफिक पुलिसकर्मी बिना किसी गलती के बेवजह आपका चालान काट रहा हैं। तो ऐसे में आप इस बारे में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Traffic Police Complaint

15-Feb-2025 02:35 PM

By First Bihar

Traffic Police Complaint : देश भर में सड़कों पर चलने वाले सभी वाहन चालकों के लिए कुछ नियम बनाए गए होते है। जो उन सभी वाहन चालकों को मानने होते हैं। इन नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाती है। ऐसे लोगों का चालान किया जाता है। इतना ही नहीं इसमें भी हर तरह के नियम तोड़ने पर अलग -अलग तरह की सजा का प्रावधान है। 


दरअसल, बाइक के लिए हेलमेट से लेकर कार में सीट बेल्ट तक और ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर पॉल्यूशन सर्टिफिकेट तक के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए है। इन नियमों को तोड़ने वालों को मोटा चालान भरना पड़ता है। लेकिन कई बार यह भी देखा गया है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी सभी दस्तावेज होने पर भी जानबूझकर वाहन चालक की बिना किसी गलती के उसका चालान कर देते हैं। तो ऐसे में आपको वह चालान भरने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। 


मालूम हो कि, ट्रैफिक पुलिस कर्मी यदि जानबूझकर वाहन का चलान काटते हैं तो फिर आप इस तरह की स्थिति में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों को आजमा सकते हैं। ऐसे चालानों को आप पहले तो सीधे कोर्ट में चुनैती दे सकते हैं। इसके अलावा आप यदि चाहें तो अपने राज्य की ट्रैफिक पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस बारे में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं कि आपका चालान गलत काटा गया है। आप पूरे विवरण के बारे में वहां बता सकते हैं। 


इधर,आप चाहे तो ऑनलाइन X पर उसे राज्य की ट्रैफिक पुलिस का ऑफिशियल हैंडल टैग करते हुए या फिर @MORTHIndia को टैग करते हुए इस बारे में बता सकते हैं। इसमें आप पूरी घटना, अपने वाहन की जानकारी और चालान नंबर सब बता सकते हैं। इसके बाद भी अगर ऑनलाइन आपकी शिकायत का समाधान नहीं हो पा रहा है तो फिर आप अपने नजदीकी ट्रैफिक पुलिस थाने जाकर या फिर एसपी ऑफिस में भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। आपकी शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा।