MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है। एमएलसी चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत हुई है। बिहार विधान परिषद की तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर मतगणना पूरी हो गई है।
तिरहुत से एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नरेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है। एलिमिनेशन राउंड की मतगणना के बाद नरेंद्र प्रताप सिंह को 2,945 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार भूषण झा को 2,351 वोट प्राप्त हुए। इस तरह नरेंद्र प्रताप सिंह ने 594 वोटों के अंतर से बढ़त हासिल की है। हालांकि, परिणाम की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना के दौरान कई राउंड तक उम्मीदवारों के बीच मुकाबला जारी रहा। अंतिम गणना में नरेंद्र प्रताप सिंह ने निर्दलीय भूषण झा को पीछे छोड़ दिया।
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के बीच तिरहुत शिक्षक सीट का परिणाम सामने आया है। औपचारिक घोषणा के बाद जीत की स्थिति आधिकारिक रूप से स्पष्ट हो जाएगी।