25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
26-Jan-2025 08:05 AM
By First Bihar
Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी से जुड़ी हुई निकलकर सामने आ रही है। इस गांव के रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत दर्दनाक सड़क हादसे में हो गई।
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में सैनिक समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुई सड़क दुर्घटना में इन सभी की मौत हो गई है। इस हादसे में परिवार के ही दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिनका इलाज वाराणसी में चल रहा है। एक घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
मृतकों में लेह में पोस्टेड सैनिक शिवजी सिंह, बेटी सोनम कुमारी और भतीजा राजू सिंह शामिल हैं। घायलों में मृत सैनिक की पत्नी नीरा देवी और मृत भतीजा की पत्नी शामिल हैं। यह सभी लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए अपनी निजी कार से प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान शनिवार की देर शाम इनकी कार हादसे की शिकार हो गई।