बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
11-Feb-2025 10:59 AM
By RANJAN
Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से निकल कर समाने आ रहा है। जहां कुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ऑटो का ट्रक से भिडंत हो गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कुंभ स्नान कर बिहार लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर देवरिया गांव के सामने खड़े ट्रक में मंगलवार की सुबह सीएनजी ऑटो के टकरा गई। इस भिड़ंत की वजह से औरंगाबाद व पलामू जिले के तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में मां-बेटी घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक द्वारा घायल मां को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सभी प्रयागराज से कुंभ स्नान कर अपने घर लौट रहे थे। मृतकों में जीजा-साली व ऑटो चालक शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि, कुंभ मेला से वापस औरंगाबाद जिला जा रहे तीर्थ यात्रियों की टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे घटनास्थल पर ही एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वही दो लोग मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों द्वारा मोहनिया पुलिस और एनएचएआई को दिया गया। घटना स्थल पर दोनों लोगों ने पहुंचकर सभी घायलों को उपचार करने के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया और डेड बॉडी का कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया है।
इधर, मोहनिया थाना प्रभारी प्रियेश कुमार प्रियदर्शी ने बताया टेंपो द्वारा मोहनिया थाना क्षेत्र के मुठानी के पास खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया है जिससे टेंपो में सवार रहे एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। वही दो लोग घायल हैं। सभी लोग औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं। इनके द्वारा बताया जा रहा है कि सभी लोग कुंभ मेला से वापस अपने घर जा रहे थे तभी आज सुबह घटना हुई है।