ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप ED Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी से हड़कंप 8th pay commission : 8वें वेतन आयोग में होगा बदलाव, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या है नया अपडेट; यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान
01-Jul-2025 03:33 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। हादसा 30 जून की सुबह करीब 8:15 बजे पाशमिलारम इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज की रिएक्टर यूनिट में हुआ। उस समय फैक्ट्री में 100 से ज्यादा मजदूर मौजूद थे। धमाका इतना भीषण था कि कई मजदूर 100 मीटर दूर जाकर घायल अवस्था में गिरे मिले।
बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस दुर्घटना में बिहार के दो मजदूरों की मौत हुई है और 16 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच के लिए बिहार सरकार की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह पहली बार है जब बिहार सरकार किसी अन्य राज्य की फैक्ट्री दुर्घटना की जांच के लिए टीम भेज रही है।
श्रम मंत्री ने कहा कि मृत श्रमिकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है।
इस दौरान श्रम मंत्री ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार ऐसा पहला राज्य है, जहां इंटर्नशिप के लिए युवाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस वर्ष 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के 5000 युवाओं को इंटर्नशिप के लिए सहायता दी जाएगी। अगले वर्ष से यह संख्या बढ़ाकर 20,000 युवा प्रति वर्ष कर दी जाएगी, जिन्हें 4,000 से 6,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना