ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / bihar / patna-news / तेजप्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल ने जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची,...

तेजप्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल ने जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची, महुआ से खुद लड़ेंगे चुनाव

एनडीए द्वारा सीटों की घोषणा के बाद महागठबंधन से पहले तेजप्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। तेजप्रताप खुद महुआ सीट से चुनाव लड़ेंगे।

13-Oct-2025 05:43 PM

By First Bihar

PATNA: रविवार 12 अक्टूबर की शाम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों की घोषणा की थी। महागठबंधन से पहले एनडीए ने यह ऐलान किया था। एनडीए के ऐलान के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि अब महागठबंधन सीटों का ऐलान करेगा। लेकिन इससे पहले लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 20 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। वैशाली के महुआ से खुद तेजप्रताप यादव चुनाव लड़ेंगे। जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट देखिये.. 


तेजप्रताप यादव ने इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। तेजप्रताप यादव ने अपने चुनाव चिन्हा ब्लैक बोर्ड के साथ अपनी फोटो को शेयर किया है।जिसमें नारा भी लिखा है कि जन-जन की शक्ति, जन-जन का राज..बिहार का विकास करेंगे तेजप्रताप..अपनी फोटो के नीचे उन्होंने जनशक्ति जनता दल पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष लिखा है। सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और संपूर्ण बदलाव पोस्टर में लिखा गया है। 



news imagenews image