ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत

पार्टी के बफादार नेता और कार्यकर्ताओं के साथ तेजप्रताप हमेशा दुव्यवहार करते हैं। पार्टी को कमजोर करने का काम करते रहते हैं। तेजस्वी यादव के खिलाफ इन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार तक उतार दिया था।

बिहार न्यूज

09-Feb-2026 08:49 PM

By First Bihar

PATNA: जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने रविवार 8 फरवरी को 5 जयचंदों के नाम का खुलासा किया था। बेटी के पिता बनने के अफवाह से गुस्साए तेजप्रताप ने कहा था कि यह बेबुनियाद और झूठी खबर है। मुझे टारगेट किया जा रहा है, हम इन जयचंदों को छोड़ने वाले नहीं हैं, कोर्ट तक जाऊंगा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि महुआ से हारे हुए विधायक मिस्टर मुकेश रौशन जयचंद गिरोह का संचालक है। वह मेरा हत्या करना चाहता है। तेजप्रताप के इस आरोप के बाद मुकेश रौशन मीडिया के सामने आए और अपनी बातें रखी। महुआ के पूर्व विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं हूं। यह आरोप बिल्कुल ही निराधार और तथ्यहीन है।


मुकेश रौशन ने कहा कि कल से मीडिया में भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है, और तेज प्रताप यादव द्वारा जो बयान दिया जा रहा है वो उचित नहीं है। ये हमेशा से पार्टी को कमजोर करने का काम करते रहे हैं। कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का काम करते हैं। मैं पिछले चार वर्षों से उनको देख रहा हूं। हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी हैं और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और हमलोगों के नेता तेजस्वी यादव जी हैं। उन्होंने कहा कि हम सामाजिक न्याय के विचारधारा को मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं। हमलोग का यह काम नहीं है कि किसी की हत्या कर दो और किसी के बारे में अटर पटर बयान दो। हम कभी किसी के चक्कर में नहीं रहते है। तेजप्रताप द्वारा दिया जा रहा बयान समझ से परे हैं। हमको लगता है कि नाच ना आवे आंगन टेढ़ा वाला हाल है। मुकेश रौशन ने कहा कि किसी पर आरोप लगाने से पहले तेज प्रताप को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। 


तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव के बारे में कहा था कि वो मुकेश रौशन की भगीनी है। इस पर मुकेश रौशन ने सफाई देते हुए कहा कि मेरा कोई भगना-भगनी नहीं है। मैं शादीशुदा आदमी हूं मेरा भी बाल बच्चा है। इस तरह का आरोप बिल्कुल सही नहीं है। तेज प्रताप ने जगदा बाबू, रघुवंश बाबू और सुनील सिंह के बारे में क्या बोला यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है। पार्टी के बफादार नेता और कार्यकर्ताओं के साथ तेजप्रताप हमेशा दुव्यवहार करते हैं। पार्टी को कमजोर करने का काम करते रहते हैं। तेजस्वी यादव के खिलाफ इन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में  उम्मीदवार तक उतार दिया था। करीब 47 सीटों पर तेजप्रताप ने अपना उम्मीदवार उतार कर आरजेडी को कमजोर करने का काम किया।


मुकेश रौशन ने कहा कि हम तेजप्रताप का चेला नहीं है। हम राजद के सिपाही हैं। लालू और तेजस्वी के सिपाही है। पार्टी को मजबूत करने का काम करते हैं। ये जो बोलते है कितना देर उस पर खड़े होते है, यह सबको पता है। किसी पर आरोप लगाने से पहले तेज प्रताप को सोचना चाहिए। तेज प्रताप ने कहा था कि वो जयचंदों को छोड़ेंगे नहीं। कोर्ट जाएंगे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी शिकायत करेंगे। इस बयान पर मुकेश रौशन ने चुटकी लेते हुए कहा कि हम भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलेंगे और तेज प्रताप के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। मुकेश रौशन ने आगे कहा कि जब तेज प्रताप मोदी जी से मिलेंगे तो मोदी जी से जो ऊपर होंगे उसी से ना हम जाकर मिलेंगे।  


गौरतलब है कि जनतांत्रिक जनता दल (JJD)के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के पिता बनने की अफवाह उड़ने से तेजप्रताप यादव रविवार को काफी गुस्से में हो गये थे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इसे सिरे से खारिज कर दिया था। कहा था कि हमारे बारे में झूठा अफवाह फैलाया जा रहा है। हम कोर्ट तक जाने का काम करेंगे। अब इन जयचंदों को हम छोड़ेंगे नहीं। तेजप्रताप यादव ने इस दौरान 5 जयचंदों के नाम का खुलासा कर दिया। 


पूर्व मंत्री तेजप्रताप ने कहा था कि यह पूरे तरीके से बेबुनियाद और झूठी बातें है। इसको मैं खारिज करता हूं। इस तरह का आरोप लगेगा तो लोग डिप्रेशन में चला जाएगा और फांसी लगा लगा। डिप्रेशन में हम भी थे लेकिन भगवान का हम पर आशीर्वाद है कि हम ठीक हैं। इस मामले को लेकर हम गृह मंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य लोगों से भी मिलेंगे और अपनी बातें रखेंगे और न्याय की मांग करेंगे। जिस तरह से हमारे बारे में अफवाह उड़ाया जा रहा है, हम कोर्ट तक जाने का काम करेंगे। अब इन जयचंदों को हम छोड़ने वाले नहीं हैं। सम्राट चौधरी से हमारी बात हुई है। उन्होंने कहा है कि एक दो दिन में हम आपको बुलाते हैं। इसकी सूचना आपको दे दी जाएगी। 


तेजप्रताप ने कहा था कि तेजस्वी यादव यह सब देखते हुए भी क्यों चुप है यह वही बताएंगे। उनके जयचंद अलग-अलग कोना में बैठा हुआ है और वही से मेरे खिलाफ साजिश कर रहा है। हम जानते हैं इस गिरोह का संचालन मिस्टर मुकेश रोशन करते हैं। जो महुआ से हारे हुए विधायक हैं। मुकेश रोशन मेरा हत्या करना चाहता है। मुकेश रोशन को पकड़ा जाए। हमारा संबंध लड़की से जोड़ रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि उस लड़की से मेरा कोई संबंध नहीं है। हमारा संबंध बच्चों से जोड़ा जा रहा है उससे भी हमारा कोई संबंध नहीं है। आकाश भारती और आकाश गुर्जर उसका पता लगाना चाहिए। यह लोग रात के अंधेरे में गोला रोड कहां जाते थे। हर एक फुटेज निकाल कर इसकी जांच करनी चाहिए। 


तेज प्रताप ने कहा था कि हम न्याय की गुहार लगाएंगे। मुझे बदनाम किया जा रहा है। हमारे पीछे साजिश की गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से एक भ्रामक खबर चलाई जा रही है। कोई कह रहा है कि पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। तो कोई कह रहा है कि पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है। यह सब भ्रामक खबर है ऐसी कोई बात नहीं है। यदि ऐसी कोई बातें रहती तो खुद सोशल मीडिया पर साझा किया जाता। तेजप्रताप ने जयचंदों का खुलासा करते हुए कहा कि मिस्टर मुकेश रोशन जयचंद नंबर 1 है। नंबर 2 में संजय यादव और नंबर 3 में रमिज, नंबर 4 शक्ति सिंह और 5 नंबर पर जयचंद सुनील सिंह है। इसके साथ-साथ छात्र राजद के कई लोग भी इसमें शामिल है जो हमें लगातार बदनाम करने की साजिश कर रहा है। 

पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट