ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

तेजस्वी का आरोप: ललन सिंह गरीबों-दलितों को मतदान से रोकने की रच रहे साजिश, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा कि ललन सिंह खुलेआम दलितों, गरीबों और अतिपिछड़ों को मतदान से रोकने की बात कर रहे हैं, जो चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है। तेजस्वी ने आयोग से तुरंत कार्रवाई की मांग की और कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश चल रही है।

04-Nov-2025 10:16 PM

By First Bihar

PATNA: तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह खुल्लम खुला कह रहे है कि गरीबों, दलितों और अतिपिछड़ों को मतदान के लिए घर से बाहर नहीं निकलने देना है। मतदाताओं को धमकी देते हुए केंद्रीय मंत्री चुनाव आयोग के नियमों और आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे है।


तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि प्रशासन के सहयोग से दलितों और अतिपिछड़ों को मताधिकार से वंचित करने की गहरी साजिश चल रही है। ये लोकतंत्र और संविधान को ऐसे ही ख़त्म करना चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि क्या शुभ लग्न देखकर चुनाव आयोग ललन सिंह पर कारवाई करेगा या अमित शाह के निर्देश का इंतजार करेगा?


उन्होंने कहा कि दो बाहरी लोग जेडीयू के साढ़े तीन व्यक्तियों के सहयोग से बिहार को कब्जाने के लिए किसी भी स्तर तक जाने को तैयार बैठे है लेकिन वो नहीं जानते कि बिहार लोकतंत्र की जननी है।