Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ?
11-Jul-2025 09:51 AM
By First Bihar
Patna News: राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर आज शुक्रवार सुबह खास माहौल बन गया है। गुरुवार को उनकी बहु राजश्री पटना पहुंचीं, साथ ही लालू प्रसाद यादव के पोते इराज भी पटना आए। परिवार में नए सदस्य के आगमन की खुशी में आज किन्नर समाज के लोग राबड़ी आवास पहुंच गए। वे वहां बधाई देने के साथ-साथ खुशी में झूमते और नाचते नजर आए।
यह आयोजन अरावली आवास के बाहर हुआ, जहां किन्नर समाज के सदस्यों ने जमकर नृत्य और गान के जरिए माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस मौके पर परिवार और समाज के लोग एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी का इजहार कर रहे थे। लालू परिवार के लिए यह समय विशेष है, और किन्नर समाज की यह उपस्थिति इसे और भी रंगीन बना रही है।
बता दें कि तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव हाल ही में माता-पिता बने हैं। गुरुवार को उनका बेटा पहली बार दिल्ली से पटना पहुंचा, जिसे लेकर पूरे यादव परिवार में खुशी का माहौल है। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर में भी चहल-पहल देखी गई।
किन्नर समाज की ओर से यह पारंपरिक बधाई बिहार की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा रही है, और किसी भी शुभ अवसर, विशेषकर संतान जन्म पर, किन्नरों द्वारा बधाई देने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। तेजस्वी के बेटे के आगमन को लेकर किन्नरों ने आशीर्वाद देते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
रिपोर्ट - प्रेम राज