ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / tejashwi yadav : तेजस्वी के करीबी संजय से रंगदारी मांगने वाले 'डॉन' को...

tejashwi yadav : तेजस्वी के करीबी संजय से रंगदारी मांगने वाले 'डॉन' को पुलिस ने विदेश से किया अरेस्ट, हरियाणा का रहने वाला है 'जोगा डॉन'

tejashwi yadav : गैंगस्टर जोगिंदर उर्फ जोगा डॉन दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में वांछित था। विदेश में रहते हुए उसने आरजेडी सांसद संजय यादव

03-Feb-2025 09:00 AM

By First Bihar

tejashwi yadav : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के करीबी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राज्यसभा सांसद संजय यादव से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन आखिरकार सीबीआई के हत्थे चढ़ गया है। जोगा डॉन के खिलाफ पहले से ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी था। अब इंटरपोल के सहयोग से उसे फिलीपींस में गिरफ्तार किया गया। 


वहीं,गिरफ्तारी के बाद उसे बैंकॉक के रास्ते भारत लाया गया और दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आधिकारिक रूप से हिरासत में ले लिया गया। जोगा डॉन न केवल सीबीआई के रडार पर था, बल्कि दिल्ली पुलिस के लिए भी एक वांछित अपराधी था। गिरफ्तारी के बाद उसे दिल्ली पुलिस के दक्षिणी रेंज के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उसने आरजेडी सांसद संजय यादव से रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।


मालूम हो कि, जोगा डॉन हरियाणा के कैथल जिले के ग्योंग गांव का रहने वाला है। वहीं, सांसद संजय यादव भी हरियाणा से ही ताल्लुक रखते हैं। इस मामले में पटना के सचिवालय थाने में केस दर्ज कराया गया था, जिसमें 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। जांच के दौरान जोगा डॉन का नाम सामने आया, जिसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई थी।


इधर, पटना पुलिस जल्द ही आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। सीबीआई ने इस संबंध में पूरी जानकारी साझा की है। जोगा डॉन के खिलाफ हरियाणा समेत कई राज्यों में आपराधिक साजिश, हत्या और अन्य जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। यह गिरफ्तारी न केवल सांसद संजय यादव के लिए राहत की खबर है, बल्कि हरियाणा और अन्य राज्यों में उसके आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।