IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम
07-Feb-2026 04:04 PM
By First Bihar
PATNA: राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव आज पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आरजेडी कार्यालय में खासा उत्साह देखने को मिला। मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कह दिया कि गाली देने वाले लोगों को कार्यकर्ता मुंह तोड़ जवाब दें। कार्यकर्ता चुप नहीं बैठे।
तेजस्वी यादव ने अपने समर्थकों और लालू के विचारधारा को मानने वाले लोगों से कहा कि यदि कोई आपकों गाली देता हैं तो आप लोगों को चुप रहने की जरूरत नहीं है। सब मजबुती के साथ इस लड़ाई में खड़े रहिए। अभी सरकार बनाने की कोई हड़बड़ी नहीं है। केतनो होगा तो 8 चुनाव हम देखेंगे। तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अभी इनका समय है..हम लोगों का दौर आएगा।
तेजस्वी ने कहा कि देश का सबसे नौजवान उपमुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। उसके बाद नेता प्रतिपक्ष बने जब चाचा जी उधर जाकर पलट गये। तेजस्वी ने कहा कि हमारी तो भ्रूण हत्या कराई जा रही थी। जब मूंछ नहीं था तभी सीबीआई और ईडी का केस कराया गया था, जो अभी भी चल रहा है। दोष यही था कि नीतीश जी को भाजपा के साथ जाना था उनके पास हमको हटाने के लिए कोई मौका नहीं मिल रहा था।
तब हमारे ऊपर केस मुकदमा करा दिया गया। तेजस्वी ने फिर कहा कि देश के सबसे नौजवान विपक्ष का नेता बनने का भी मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि अब इतनी बड़ी जिम्मेवारी मुझे मिली है। अब लालू जी का सपना साकार करना है। केवल बिहार ही नहीं बल्कि देशभर में अपने संगठन को मजबूत करना है।
पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट