ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च

Home / bihar / patna-news / दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े का आरक्षण चुरा रही नीतीश सरकार..नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने लगा...

दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े का आरक्षण चुरा रही नीतीश सरकार..नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने लगा दिया बड़ा आरोप

एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गांधी मैदान में 50 हजार से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने वाले हैं तो वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बीजेपी, नीतीश सरकार पर दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े का आरक्षण चुराने का आरोप लगाकर धरना पर बैठ गए हैं।

09-Mar-2025 09:58 AM

By FIRST BIHAR

Patna News : एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गांधी मैदान में 50 हजार से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने वाले हैं तो वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बीजेपी, नीतीश सरकार पर दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े का आरक्षण चुराने का आरोप लगाकर धरना पर बैठ गए हैं। राजद कार्यालय के समक्ष आरक्षण चुराए जाने के खिलाफ आज धरना दिया जा रहा है। 


प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने 17 महीनों के कार्यकाल में जातिगत गणना के उपरांत दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों-अतिपिछड़ों के लिए बढ़ाए गए65 प्रतिशत आरक्षण को बीजेपी-एनडीए की केंद्र सरकार ने संविधान की नौवीं अनुसूची में नहीं डाला और केस में फंसा दिया। 


उन्होंने कहा कि बिहार में की गई  तीन लाख पचास हजार से अधिक प्रक्रियाधीन नौकरियों में 65 प्रतिशत आरक्षण लागू नहीं होने से अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 16 प्रतिशत आरक्षण का सीधा नुकसान हो रहा है। इससे इन वर्गों के पचास हजार से अधिक युवाओं को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। टीआरई-3 में भी इन वर्गों को हजारों नौकरियों का नुकसान हुआ है। प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि आरक्षण चोर बीजेपी, नीतीश सरकार द्वारा दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े वर्गों की पचास हजार नौकरियां चुराने के विरुद्ध आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय के समक्ष धरना दिया जा रहा है।