जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
10-Nov-2025 09:15 PM
By First Bihar
PATNA: कल मंगलवार 11 नंवबर को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होने वाले हैं। इसकी सारी तैयारियां चुनाव आयोग ने पूरी कर ली है। मंगलवार की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान के पूर्व संध्या पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव अचानक फेसबुक पर LIVE आ गये। तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने कुल 174 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया है। जहां उन्होंने बिहार की जनता से महागठबंधन के पक्ष में वोट देने की अपील की है।
तेजस्वी ने फेसबुक पर बिहार की जनता से कहा है कि कल दूसरे और अंतिम चरण का मतदान है, इसलिए आप सभी लोगों से मेरी अपील है कि लालटेन और महागठबंधन के जहां भी साथी चुनाव लड़ रहे हैं। उनको आप लोग जिताने का काम करें। तेजस्वी ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कहा कि पहले मतदान कीजिए फिर जलपान कीजिएगा। तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में नौकरी देने वाली सरकार बनाएं।
तेजस्वी ने कहा कि आप सब लोगों से हम चाहेंगे कि एक मौका तेजस्वी को आप सब लोग दीजिए। 20 साल एनडीए को मौका मिला, तेजस्वी को केवल 20 महीने ही दीजिए। जो 20 साल में नहीं हुआ है, वो हम लोग 20 महीने में पूरा करेंगे। हर जाति, हर धर्म, हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलेंगे। नया बिहार हम सबको मिलकर बनाना है। आप सब लोग जानते हैं, एक बिहारी होने के नाते मन में एक कसक है, एक पीड़ा है। बिहार को नंबर वन बनाना है। आज बिहार सुर्खियों में है, लेकिन आने वाले समय में बिहार को अव्वल राज्यों में गिना जाएगा, खुशहाल प्रदेशों में शामिल किया जाएगा।
तेजस्वी ने कहा कि इसलिए आप सब लोगों से यही बिनती है कि कल अपने-अपने बूथों की हिफ़ाज़त भी करनी है। हो सकता है प्रशासन नए-नए तरीके और हथकंडे अपनाकर स्लो पोलिंग कराए, बूथों को डिस्टर्ब करे, लोगों को तंग करे, ऐसा माहौल बनाए कि लोग बूथ तक न जाएं। लेकिन जनता असली मालिक है। एक बार आप सब लोग ठान लीजिए अपने-अपने बूथों की हिफ़ाज़त के लिए, तो किसी में दम नहीं जो आपके बूथ पर छेड़छाड़ कर पाए। पहले चरण में हमारा आधा से ज़्यादा काम हो चुका है, बस कल जो बाकी बचा हुआ है, वो आप सबको मिलकर पूरा करना है।
तेजस्वी ने कहा कि एनडीए की विदाई तय हो चुकी है, महागठबंधन का आना तय है। बिहार को आगे बढ़ना तय है, नंबर वन बनना तय है। इसलिए आप सब लोग मजबूती के साथ एकजुट होकर कल मतदान के लिए निकलिए, मतदान कीजिए, दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित कीजिए और अपने-अपने बूथों की हिफ़ाज़त कीजिए।
एक मौका तेजस्वी को दीजिए, लालटेन पर बटन दबाइए। और यही आप लोगों से निवेदन करने के लिए हम फेसबुक लाइव के माध्यम से आप सबके बीच जुड़े हैं। आप सब लोग इतनी बड़ी संख्या में जुड़े, इसके लिए मैं आप सबको प्रणाम करता हूँ, सिर झुकाकर प्रणाम करता हूँ। उम्मीद करता हूं कि एक मौका आप लोग ज़रूर देंगे।