PATNA: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली रवाना हुए। सोमवार को वह राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस, भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा।
तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष को संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र की रक्षा के लिए वे किसी भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।
पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पुलिस की गतिविधि को सुप्रीम कोर्ट ने भी गलत माना है। पुलिस कम पड़ गया था कि आरएसएस के गुंडों को छात्रों के पीछे लगा दिया गया। आरएसएस वाले गुंडागर्डी कर रहे हैं, ये वही आरएसएस के लोग हैं जिनका पैंट अंग्रेजों के सामने गीला हो जाता था। जिन लोगों ने फर्जी चुनाव करवा कर बीजेपी को चुनाव जीताने का काम किया है, अब इनका पत्ता साफ होने वाला है। दुनिया का कोई भी ताकत अब मोदी अमित शाह और ज्ञानेश कुमार को बचा नहीं सकता।
तेजस्वी यादव ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को भी तैनात किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को उनके घरों से उठाया गया और उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस के अलावा भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग भी प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे।
आरएसएस पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पुलिस कम पड़ गई थी क्या, जो आरएसएस के लोगों को छात्रों के पीछे लगा दिया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों पर हमला किया।
तेजस्वी यादव ने कहा कि वोट चोरी के आरोपों के बीच केंद्र सरकार एक व्यक्ति को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ट्रेनों और बसों को रोककर विपक्ष के आंदोलन को प्रभावित करने की कोशिश करे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
दिल्ली में संभावित हिरासत को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं है कि आगे क्या होगा। वे इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ दिल्ली जाएंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
तेजस्वी यादव ने दावा किया कि वोट चोरी के खिलाफ जनता सड़क पर उतर रही है और भाजपा को सत्ता से जाना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब उन्हें कोई नहीं बचा सकता।
तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी ट्वीट करके आरएसएस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। ट्वीट करते हुए तेजस्वी ने लिखा कि पूरा देश RSS की गुंडागर्दी देख रहा है। अंग्रेजों के सामने जिनकी पेंट गीली हो जाती थी वो RSS के गुंडे पुलिस के सहयोग से अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे है। ये संघी हमेशा महिला विरोधी रहे है। इस गुंडागर्दी पर मोहन भागवत क्या कहेंगे?
एक बेईमान आदमी ज्ञानू गुप्ता को बचाने के लिए पूरे देश में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है। उसके लिए नया कानून बना दिया गया है।
ये बेईमानी भी कर रहे है, सीनाजोरी भी कर रहे है, राष्ट्रद्रोह भी कर रहे है फिर भी निडरता से लोकतंत्र को कुचल रहे है। मोदी जी को यह सब करने के लिए किन अदृश्य शक्तियों का समर्थन हासिल है? लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हम हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है।
पूरा देश RSS की गुंडागर्दी देख रहा है। अंग्रेजों के सामने जिनकी पेंट गीली हो जाती थी वो RSS के गुंडे पुलिस के सहयोग से अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे है। ये संघी हमेशा महिला विरोधी रहे है। इस गुंडागर्दी पर मोहन भागवत क्या कहेंगे? एक बेईमान आदमी ज्ञानू गुप्ता को बचाने के लिए पूरे देश में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है। उसके लिए नया कानून बना दिया गया है। ये बेईमानी भी कर रहे है, सीनाजोरी भी कर रहे है, राष्ट्रद्रोह भी कर रहे है फिर भी निडरता से लोकतंत्र को कुचल रहे है। मोदी जी को यह सब करने के लिए किन अदृश्य शक्तियों का समर्थन हासिल है? लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हम हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 11, 2026