ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

Tejashwi Yadav: रोज हो रही सैकड़ों हत्याओं का दोषी कौन? भ्रष्ट भूजा पार्टी जवाब दे”, तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला

तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ती कानून-व्यवस्था की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने विक्रम झा हत्या मामले और प्रदेश की अराजक स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं।

12-Jul-2025 11:21 AM

By First Bihar

Tejashwi Yadav: राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक पोस्ट जारी कर सरकार से कई सवाल किए हैं। 


“पटना में व्यवसायी विक्रम झा की गोली मारकर हत्या! DK Tax, तबादला उद्योग और प्रदेश की अराजक स्थिति इसका कारण है। अचेत मुख्यमंत्री मौन क्यों हैं? रोज हो रही सैकड़ों हत्याओं का दोषी कौन? भ्रष्ट भूजा पार्टी जवाब दे!”


दरअसल, राजधानी पटना में  11 जुलाई की रात करीब 11 बजे रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर में तृष्णा मार्ट के मालिक विक्रम झा की बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस मामले पर राजनीति घमाशान शुरु हो गया है और अब तेजस्वी यादन ने सरकार से जवाब मांगा है। 


हाल ही में मोतिहारी से एक घटना सामने आई, जिसमें मुस्लिम बिरादरी के लोगों ने यादव युवक को तालिबानी सजा दी। युवक को पहले बुरी तरह पीटा गया, फिर उसके शरीर में करंट दौड़ाया गया, और जब इतने पर भी हमलावर नहीं रुके तो लोहे की गर्म रॉड को उसके पैर में घुसा दिया गया। युवक का कलाज अभी भी जारी है। इसी बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और ढाका के विधायक पवन जायसवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का हाल जाना और परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया था। अब तेजस्वी यादव के नीतीश सरकार पर हमले के बाद यह सवाल उठ रहा है कि उस वक्त तेजस्वी यादव कहा थे। अपनी ही बिरादरी के लोगों द्वारा इस हिंसक हमले के बावजूद तेजस्वी यादव ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


तेजस्वी यादव जहां राज्य की कानून-व्यवस्था पर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं, वहीं उनकी अपनी जाति के युवक पर हुए बर्बर हमले पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह रवैया चुनिंदा मुद्दों पर राजनीति करने और दोहरे मापदंड अपनाने जैसा प्रतीत हो रहा है। तेजस्वी से यह सवाल है कि क्या राजनीतिक मुद्दों पर आक्रामकता और जातीय अपराधों पर चुप्पी उनकी रणनीति का हिस्सा है?