बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
22-Aug-2025 09:15 AM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार में चुनावी साल है। ऐसे में सत्ता पक्ष या विपक्ष हर कोई अपने तरफ से फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। लेकिन, कभी न कभी कोई ऐसी वीडियो आ ही जाती है जिसे लेकर विपक्ष सत्ता पक्ष पर हमलावर हो जाता है। वहीं,सत्ता पक्ष भी मौके के ताक में रहती है और फिर जमकर जुबानी हमले किए जाते हैं। ऐसे में बीते कल बिहार के नेता विपक्ष को बड़ा मुद्दा मिल गया और उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बातें कही डाली है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर नीतीश कुमार की एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि, "अपने चरित्र के नुसार नीतीश कुमार हमेशा सभी को ठगने का काम करते हैं। नारेबाजी से घबराकर उनके विश्वासघाती मंत्रियों को स्टेज छोड़ कर भागना पड़ा।" नेता विपक्ष ने जो वीडियो शेयर किया है, इसमें कुछ लोग हंगामा करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, फर्स्ट बिहार इसकी पुष्टि नहीं करता है।
तेजस्वी के तरफ से पोस्ट किए गए वीडिओ में यह दावा किया गया है कि मदरसा शिक्षा बोर्ड के शताब्दी समारोह में जब सीएम नीतीश कुमार को टोपी पहनाने की कोशिश की गई तो उन्होंने सम्मानपूर्वक कैबिनेट में अपने सहयोगी जमा खान को पहना दिया। इसके बाद अब यह पूरा वाकया सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपको बताते चलें कि, नीतीश कुमार के पटना में गुरुवार को हुए कार्यक्रम में पहुंचे थे और अब तेजस्वी ने इसी कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तेजस्वी ने इसमें दावा किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिक्षक बहाली नहीं होने से नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। उन्होंने सीएम पर मुसलमानों को बेवकूफ बनाने का आरोप भी लगाया।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...