ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला, बोले – मंत्री के घर CM सुबह-शाम क्या लेन-देन करने जाते ?

Tejashwi Yadav : बिहार की राजनीति में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लगातार एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। हर दिन वह सरकार की खामियों और भ्रष्टाचार के मामलों को जनता के बीच ला रहे हैं।

02-Sep-2025 09:01 AM

By First Bihar

Tejashwi Yadav : बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार सरकार और नीतीश कुमार पर काफी हमलावर हैं। तेजस्वी हर दिन सरकार की कोई न कोई खामी जनता के बीच रख रहे हैं ताकि जनता यह भरोसा करें की बिहार के विकास के लिए तेजस्वी यादव की सरकार आनी बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में अब उन्होंने एक बार फिर कुछ मुद्दों को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। 


तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार के खासम खास मंत्री के अधीन तीन इंजीनियर क्रमश: 𝟓𝟎𝟎, 𝟑𝟎𝟎 और 𝟏𝟎𝟎 करोड़ के मालिक निकले। एक के घर 𝟏𝟑 करोड़ 𝐂𝐚𝐬𝐡 बरामद! 𝟓𝟎𝟎 करोड़ का मालिक निकला। एक के घर के बाहर 𝟖 घंटे 𝐄𝐎𝐔 खड़ी रही तब तक उसने 𝟏𝟎 करोड़ के नोट जला दिए। पाइप और नाले जाम, 𝟖 घंटे बाद गेट खुला! फिर भी 𝐂𝐚𝐬𝐡 बरामद। 𝟏𝟎𝟎 करोड़ की प्रॉपर्टी का मालिक निकला। एक के पास 𝟑𝟎𝟎 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली।


तेजस्वी ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि 𝐍𝐃𝐀 सरकार जनित संस्थागत भ्रष्टाचार के ये केवल तीन छोटे से उदाहरण है। ग्लोबल टेंडरिंग कर मालामाल होने वाले मंत्री के घर मुख्यमंत्री सुबह-शाम क्या लेन-देन का हिसाब करने जाते है? 𝐂𝐌 वहाँ स्वयं सरकार और उनके अधीन विभाग द्वारा प्रमाणित-सत्यापित दुर्दांत अपराधियों और भ्रष्टाचारियों से मिलते है। थाना-ब्लॉक में व्याप्त घूसखोरी और भ्रष्टाचार की गवाही 𝟏𝟒 करोड़ बिहारी दे रहे है।