ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल

नई पार्टी बनाएंगे तेजप्रताप? नया सोशल मीडिया पेज किया लॉन्च, लिखा..जिसका कायम है प्रताप,वह है आपका अपना तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने फेसबुक और ट्विटर पर ‘टीम तेज प्रताप’ नाम से नया सोशल मीडिया पेज लॉन्च किया। लालू और राबड़ी की तस्वीरों के साथ नारा भी दिया है। जिसके बाद नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज हो गयी है।

20-Jul-2025 08:23 PM

By First Bihar

PATNA: लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने रविवार को नया सोशल मीडिया पेज लॉन्च किया है। एक्स और फेसबुक पर तेज प्रताप ने टीम तेज प्रताप यादव नाम से पेज बनाया है। तेजप्रताप ने इस पेज पर नारा भी लिखा है जो इस प्रकार है..जिसका कायम है प्रताप,वह है आपका अपना तेज प्रताप..सोशल मीडिया पेज के लॉंचिंग के बाद यह चर्चा होने लगी है कि क्या तेजप्रताप यादव नई पार्टी बनाएंगे?हालांकि तेज प्रताप ने खुद सामने आकर विधिवत नई पार्टी बनाने को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।


बता दें कि तेजप्रताप यादव को लालू प्रसाद यादव ने 6 साल के लिए आरजेडी से निष्कासित कर दिया है। जिसके बाद से ही यह चर्चा होनी शुरू हो गयी है कि तेज प्रताप जल्द नई पार्टी बना सकते हैं। नई पार्टी बनाने की चर्चा के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अपना एक अलग पेज बनाया है। एक्स और फेसबुक पर तेज प्रताप ने टीम तेज प्रताप यादव नाम से पेज बनाया है। उन्होंने अपने समर्थकों से इस पेज को फॉलो करने की अपील की है। इस पेज पर तेज प्रताप ने अपने माता-पिता लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की तस्वीर भी लगा रखी है। 


राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से छह साल के लिए निष्कासित चल रहे पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक नया राजनीतिक कदम उठाते हुए "टीम तेज प्रताप यादव" नाम से सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इससे बिहार की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है और अटकलें तेज़ हो गई हैं कि तेज प्रताप जल्द ही अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं। हालांकि तेज प्रताप यादव ने अभी तक औपचारिक रूप से किसी नई पार्टी के गठन की घोषणा नहीं की है,लेकिन उनके करीबियों का कहना है कि वह बहुत जल्द नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सकते हैं।


इस बीच आरजेडी की ओर से उन्हें पार्टी से निष्कासित किए जाने की चिट्ठी जारी की गई है, लेकिन विधानसभा को अब तक इसकी औपचारिक सूचना नहीं दी गई है। ऐसे में आगामी मानसून सत्र के दौरान तेज प्रताप,विधानसभा में अपने पुराने स्थान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बगल में ही बैठते नजर आएंगे।


करीब दो महीने पहले तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर एक लड़की अनुष्का के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी और दावा किया था कि वे दोनों 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि यह पोस्ट कुछ ही देर में डिलीट कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो गईं। इस विवाद के बाद RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को न केवल आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया, बल्कि परिवार से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया।