ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / patna-news / लालू के बर्थडे पर तेजप्रताप ने दी बधाई, कहा..जननायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं!..

लालू के बर्थडे पर तेजप्रताप ने दी बधाई, कहा..जननायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं!..

11-Jun-2025 06:53 PM

By First Bihar

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिन है। सुबह से ही राबड़ी आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कोई लालू से मिलकर उन्हें गिफ्ट देकर जन्मदिन की बधाई दिया तो कोई सोशल मीडिया पर ही अपने नेता की लंबी आयु की कामना की। लेकिन लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को बधाई देने में लंबा वक्त लग गया। पिता को जन्मदिन की बधाई देने के लिए तेजप्रताप ने सुबह से शाम तक इंतजार किया और आखिरकार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बधाई संदेश दे ही दिया। उनके एक्स अकाउंट पर सबकी नजर थी।


 बुधवार की शाम को करीब 5 बजे उन्होंने अंग्रेजी में ट्वीट किया और पिता लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दी। तेजप्रताप ने कहा कि जननेता, गरीबों की आवाज, मेरे मार्गदर्शक श्री @laluprasadrjd जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सिर्फ मेरे पिता नहीं हैं, बल्कि आप एक आंदोलन हैं जो न्याय, साहस और बदलाव की प्रेरणा देते हैं। आपकी विचारधारा को आगे बढ़ाना सिर्फ मेरी जिम्मेदारी ही नहीं, मेरा धर्म है।


बता दें कि लालू यादव अनुष्का प्रकरण को लेकर बड़े बेटे तेजप्रताप से इन दिनों नाराज चल रहे हैं। उन्होंने तेजप्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था वही परिवार से भी बेदखल कर दिया है। जिसके बाद से उनकी मुलाकात तेजप्रताप से नहीं हो पाई है। आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सुबह से ही लोग जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे लेकिन तेजप्रताप को ना देख लालू थोड़ा मायूस नजर आ रहे थे। यह मायूसी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। वही तेजप्रताप यादव ने जन्मदिन के एक दिन पहले अपने पिता की तस्वीर को निहारते एक तस्वीर एक्स पर शेयर कर लिया था कि अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही नजदीक होगी। आज उन्होंने लिखा की जननायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं।