ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च

Home / bihar / patna-news / नीतीश सरकार आज रचेगी इतिहास...51 हजार से अधिक शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र...

नीतीश सरकार आज रचेगी इतिहास...51 हजार से अधिक शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

शिक्षक नियुक्ति के तृतीय चरण में आज गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 51 हजार 389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे।

09-Mar-2025 07:40 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News : शिक्षक नियुक्ति के तृतीय चरण में आज गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 51 हजार 389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। बिहार लोक सेवा आयोग  (बीपीएससी) से चयनित आठ जिलों के10739 शिक्षकों को पटना में आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। अन्य जिलों के जिला मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। सौ शिक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व अन्य मंत्री नियुक्ति पत्र देंगे। 


औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण के लिए मुख्य कार्यक्रम राजधानी पटना के गांधी मैदान में दिन के 11 बजे आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आठ जिलों के 10739 शिक्षकों को नियुक्ति.पत्र अपने हाथों प्रदान करेंगे। पटना के गांधी मैदान में पटना, नालंदा, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, सारण, वैशाली और मुजफ्फरपुर के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। सौ शिक्षकों को मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री अपने हाथों से नियुक्ति.पत्र देंगे।


 इन जिलों के जिलाधिकारी को चयनित शिक्षकों को गांधी मैदान लाने और ले जाने का जिम्मा भी दिया गया है। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, संसदीय कार्य एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार समेत अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे। जिलों में आयोजित नियुक्ति.पत्र वितरण समारोह में उपस्थित शिक्षक, अधिकारी पटना के गांधी मैदान के कार्यक्रम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहेंगे।